विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

विधान परिषद चुनाव: PK की जसुपा ने क‍िया 5 प्रत्‍याश‍ियों का एलान, पटना श‍िक्षक क्षेत्र से डॉ. दिव्‍या बनीं उम्‍मीदवार

Published: Sun, 20 Sep 2026 11:45 AM (IST)Updated: Sun, 20 Sep 2026 12:31 PM (IST)

जन सुराज पार्टी ने बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए अपने 5 उम्मीदवारों की घोषणा की है। इनमें दरभंगा शिक्षक ...और पढ़ें

HighLights

  1. जन सुराज ने बिहार MLC उपचुनाव के लिए प्रत्याशी घोषित किए।

  2. दरभंगा, पटना शिक्षक सहित 5 सीटों पर उम्मीदवार उतारे।

  3. एसपी राय, दिव्या ज्योति प्रमुख उम्मीदवारों में शामिल हैं।

ड‍िज‍िटल डेस्‍क, पटना। बिहार विधान परिषद के आठ सीटों पर हो रहे उपचुनाव के लिए जन सुराज पार्टी समर्थित 5 उम्‍मीदवारों का एलान कर द‍िया गया।  

दरभंगा शिक्षक से एसपी राय और स्नातक क्षेत्र से रवींद्र यादव को प्रत्‍याशी बनाया गया है। सारण शिक्षक क्षेत्र से अफाक अहमद, पटना शिक्षक क्षेत्र से डॉ. दिव्या ज्योति और कोसी स्नातक से रजनीश रंजन के नाम का एलान क‍िया गया है। 

रविवार को प्रेस कांफ्रेंस कर इसकी घोषणा की गई। बांकीपुर विधायक प्रशांत क‍िशोर और पार्टी के प्रदेश अध्‍यक्ष मनोज भारती ने नाम का एलान किया। 

प्रशांत क‍िशोर ने कहा क‍ि अभी 5 प्रत्‍याश‍ियों के नाम की घोषणा की गई है। पटना स्‍नातक, त‍िरहुत स्‍नातक और श‍िक्षक के नाम का एलान अगले चार-पांच द‍िनों में कर दिया जाएगा। 

RJD और JDU में नाराजगी के सुर 

डॉ. दिव्‍या ज्‍योत‍ि के नाम पूर्व से ही तय माना जा रहा था। चर्चाओं की पुष्‍ट‍ि हो गई।  संभावना जताई जा रही थी कि सभी आठ सीटों पर जन सुराज के उम्‍मीदवार उतरेंगे।  हालांक‍ि प्रेस कांफ्रेंस में केवल पांच के नाम का एलान किया गया। 

राजद ने सबसे पहले अपने उम्‍मीदवारों की घोषणा की थी। आठ में छह सीटों पर अपने प्रत्‍याश‍ियों का एलान क‍िए जाने के बाद गठबंधन में नाराजगी के सुर भी उठे थे। 

इधर एनडीए में भी जदयू में नाराजगी सामने आ रही है। मोकामा विधायक अनंत सिंह अपने ही दल के विधान पार्षद नीरज कुमार के खि‍लाफ मोर्चा खोल चुके हैं। 

ऐसे में मुकाबला काफी रोचक होने की उम्‍मीद बढ़ गई है। महागठबंधन और एनडीए के बीच प्रशांत क‍िशोर की एंट्री से सबकी नजर इसपर टिक गई है। 

स्‍नातक निर्वाचन क्षेत्र से जन सुराज के प्रत्‍याशी 

  • कोसी-रजनीश रंजन
  • दरभंगा-रवींद्र यादव

श‍िक्षक निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्‍याशी 

  • पटना-डॉ. दिव्‍या ज्‍योत‍ि 
  • दरभंगा-एसपी राय
  • सारण-आफाक अहमद 

यह भी पढ़ें- MLC चुनाव में 10 हजार नौकरी का दांव, प्रशांत किशोर बोले- जन सुराज के जीतते ही रोजगार की जिम्मेदारी हमारी