Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पहले पिटाई, फिर शादी; बिहार में मौसी के साथ पकड़े गए युवक से भरवाया सिंदूर, देखें Video

    Updated: Tue, 02 Jun 2026 08:30 PM (IST)

    वैशाली जिले में एक युवक और उसकी मौसी के बीच दो साल से चल रहे प्रेम प्रसंग का खुलासा होने के बाद ग्रामीणों ने दोनों की शादी करा दी। इस अनोखी शादी का वी ...और पढ़ें

    preferred source google
    News Article Hero Image

    युवक और उसकी मौसी की शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल 

    HighLights

    1. युवक और मौसी के बीच दो साल से प्रेम संबंध।

    2. पकड़े जाने पर ग्रामीणों ने दोनों की शादी कराई।

    3. शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल।

    जागरण संवाददाता, हाजीपुर(वैशाली)। वैशाली जिले में रिश्तों को लेकर चर्चा का विषय बना एक मामला सामने आया है। भगवानपुर प्रखंड के एक गांव में एक युवक और उसकी मौसी की शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

    बताया जा रहा है कि युवक वैशाली थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला है। घटना सामने आने के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

    दो साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग

    स्थानीय लोगों के अनुसार युवक और उसकी मौसी के बीच पिछले करीब दो वर्षों से प्रेम संबंध था। दोनों एक-दूसरे के संपर्क में रहते थे।

    बीती रात युवक अपनी मौसी से मिलने उनके घर पहुंचा था। इसी दौरान परिजनों को दोनों के बारे में जानकारी मिली, जिसके बाद मामला गांव में चर्चा का विषय बन गया।

    घरवालों और ग्रामीणों की जुटी भीड़

    घटना की जानकारी मिलते ही घर के सदस्य और आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। इसके बाद दोनों से पूछताछ की गई।

    बताया जाता है कि पूछताछ के दौरान युवक ने मौसी के साथ प्रेम संबंध होने की बात स्वीकार की। इसके बाद स्थानीय स्तर पर दोनों के भविष्य को लेकर चर्चा शुरू हुई।

    स्थानीय लोगों की मौजूदगी में हुई शादी

    ग्रामीणों और परिजनों की मौजूदगी में युवक और युवती की शादी कराई गई। शादी के दौरान दोनों पक्षों के लोग भी मौजूद रहे।

    इस घटना के बाद नाना-नाती और मौसी-भांजे जैसे पारिवारिक रिश्तों को लेकर क्षेत्र में व्यापक चर्चा होने लगी है।

    सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

    मौसी-भांजे की शादी का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है। वीडियो में युवक युवती की मांग में सिंदूर भरता नजर आ रहा है।

    वीडियो में युवती भावुक दिखाई दे रही है, जबकि आसपास कई स्थानीय लोग और परिजन भी मौजूद दिख रहे हैं।

    इलाके में चर्चा का विषय बनी घटना

    घटना के बाद पूरे क्षेत्र में इस रिश्ते और शादी को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। लोग अपने-अपने तरीके से इस पर चर्चा कर रहे हैं।

    हालांकि मामले को लेकर किसी प्रकार की आधिकारिक शिकायत या पुलिस कार्रवाई की जानकारी सामने नहीं आई है।

    परिजन कर रहे हैं पूछताछ

    स्थानीय सूत्रों के अनुसार युवक, युवती और उनके परिजनों से घटना के संबंध में बातचीत की जा रही है। परिजन पूरे मामले को समझने का प्रयास कर रहे हैं।

    वहीं सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के कारण यह मामला अब गांव से निकलकर व्यापक चर्चा का विषय बन गया है।