Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पटना में सनकी की करतूत: घर में घुस 4 पर पेट्रोल डालकर जलाया, दंपती-बहू और 3 साल की बच्ची झुलसी, एक की मौत

    By Anil KumarEdited By: vyas Chandra
    Updated: Wed, 20 May 2026 03:20 PM (IST)

    पटना सिटी में एक सनकी व्यक्ति ने घर में घुसकर परिवार पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी, जिससे चार लोग गंभीर रूप से झुलस गए और एक की मौत हो गई। यह घटना पुरा ...और पढ़ें

    preferred source google

    HighLights

    1. सनकी ने घर में घुसकर परिवार को जलाया।

    2. पेट्रोल डालकर आग लगाने से चार झुलसे, एक मृत।

    3. आरोपी भी झुलसा, पुरानी पत्नी का विवाद कारण।

    जागरण संवाददाता, पटना सिटी। चौक थाना क्षेत्र के राजाराम गली स्थित श्‍याम मंदिर के पास बुधवार सुबह एक सनकी ने घर में घुसकर परिवार को पेट्रोल डालकर जला दिया। 

    इस घटना में पुरुषोत्‍तम अग्रवाल, उनकी पत्‍नी नीलम अग्रवाल, बहू मोनी कुमारी और तीन साल की पोती गंभीर रूप से झुलस गईं। चारों को एनएमसीएच में भर्ती कराया गया है।  

    इस घटना में आग लगानेवाला कन्‍हाई भी झुलस गया। शरीर में लगी आग बुझाने के लिए वह कंगन घाट पर गंगा नदी में कूद गया। उसे भी एनएमसीएच में भर्ती कराया गया है। 

    15 दिन पहले की थी शादी 

    इस संबंध में पुरुषोत्‍तम अग्रवाल ने बताया कि कन्‍हाई अपनी पत्‍नी मोनी को बहुत पीटता था। इसके बाद उसे तलाक दे दिया तो 15 दिन पहले उसने मोनी से शादी कर ली। 

    तलाक के एवज में कन्‍हाई ने उससे 3 लाख 47 हजार रुपये लिए। उसके बाद से भी वह लगातार पैसे की मांग करता रहता था। 

    जानकारी लेने के बाद दि‍या घटना को अंजाम 

    आज सुबह उसने मोबाइल पर कॉल कर पूछा क‍ि कहां हो, उसे बताया कि ड्यूटी पर आ गया। इसके बाद वह घर में पेट्रोल लेकर घुसा। 

    सीढ़ी से ही पेट्रोल छिड़कने लगा। इसके बाद  घर में घुसकर आग लगा दी। जबतक आग बुझाई जाती, चारों गंभीर रूप से झुलस गए थे। 

    कन्‍हाई बोतलों में पेट्रोल भरकर आया था। एक बोतल पेट्रोल गली में पड़ी हुई थी। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्‍यक्ष राजक‍िशोर सिंह पहुंचे और घायलों को पुलिस की गाड़ी से अस्‍पताल पहुंचाया गया। 

    यह भी पढ़ें- शादी, कर्ज और बदले की आग...; पटना में क्‍यों हैवान बन गया युवक, सामने आई ये कहानी

    यह भी पढ़ें- भोजपुर में मजाक बना जानलेवा; पेट्रोल छिड़ककर युवक को लगा दी आग, आग की लपटों में घिरा 18 वर्षीय युवक