पटना में जेपी सेतु पर तीन घंटे तक लगा भीषण जाम, 6 किलोमीटर तक रेंगती रहीं गाड़ियां
पटना में जेपी सेतु पर सोमवार को लगभग तीन घंटे तक भीषण जाम लगा रहा, जिससे दीघा गोलंबर से पहलेजा तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, पटना। जेपी सेतु पर सोमवार की शाम से रात करीब तीन घंटे तक भीषण जाम रहा। दीघा गोलंबर से पहलेजा तक करीब छह किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतार लगी रही। स्थिति यह हो गई कि कई लोग वाहन छोड़कर सड़क किनारे खड़े हो गए और जाम खुलने का इंतजार करते रहे।
शाम करीब साढ़े छह से रात साढ़े नौ बजे तक गाड़ियां कभी खड़ी रही तो कभी रेंगते हुए आगे बढ़ रही थी। जाम की वजह से कई एंबुलेंस को भी रास्ता नहीं मिला। जाम छुड़ाने के लिए दीघा थाना और यातायात थाने पसीना बहाते रही।
दीघा से सोनपुर लेन में वाहन धीरे धीरे आगे बढ़ने लगे
बताया जा रहा है कि पहलेजा की तरफ पहले एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसके बाद जेपी सेतु पर तीन वाहन खराब हो गए थे। रात नौ बजे के बाद दीघा से सोनपुर लेन में वाहन धीरे धीरे आगे बढ़ने लगे। इसके बाद वाहनों का दबाव भी कम होने लगा और गाड़ियां आगे बढ़ने लगी।
वहीं दोपहर में मीठापुर आरओबी पर सोमवार की दोपहर भीषण जाम लग गया। जाम की वजह से वाहन रेंगते हुए आगे बढ़ रहे थे। वाहनों का दबाव कम होने पर यातायात सामान्य हुआ। इसी तरह रात में नेहरू पथ पर भी वाहनों की लंबी कतार लग गई।
वाहनों का दबाव और गलत लेन में प्रवेश से बिगड़े हालात
लग्न का समय शुरू होने से पहले से जेपी सेतु पर वाहनों का दबाव बढ़ गया। इसी बीच शाम करीब साढ़े छह बजे पहलेजा की तरफ से आने वाली एक गाड़ी जेपी सेतु पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।इस वजह से सोनपुर से पटना की तरफ आने वाले वाहनों की रफ्तार थम गई।

इसी बीच कुछ वाहन गलत लेन से प्रवेश पर मुख्य लेन में आने का प्रयास किए, जिससे वह लेन भी जाम हो गया। जाम की वजह से जेपी सेतु पर तीन अन्य वाहन खराब हो गए। इस वजह से सोनपुर की तरफ से दीघा आने वाले लेन में गाड़ियां नहीं आगे नहीं बढ़ पा रही थी। इधर दीघा से सोनपुर की तरफ जाने वाला लेन भी जाम हो गया।
एंबुलेंस को भी आगे बढ़ने का रास्ता नहीं मिला
स्थिति यह थी कि गाड़ियां जहां थी वहीं पर खड़ी हो गई। जेपी सेतु पर दीघा से सोनपुर जाने वाले लेन पर जाम का असर दीघा पुल तक देखने को मिला। वाहनों की लंबी कतार में फंसी एंबुलेंस को भी आगे बढ़ने का रास्ता नहीं मिल रहा था।
सोनपुर की तरफ दीघा की तरफ गाड़ियां नहीं आ पा रही थी। वहीं दीघा से सोनपुर जाने वाले लेन पर जाम में फंस यात्री गर्मी से बेहाल थे। कई लोग वाहन से बाहर आ गए और वहीं खड़े होकर जाम खुलने का इंतजार कर रहे थे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।