पटना में म्यूचुअल फंड में निवेश के नाम पर 5.10 लाख की ठगी, बहन की शादी के लिए बचाए थे पैसे
पटना में एक युवक म्यूचुअल फंड में 12% मासिक मुनाफे के लालच में 5.10 लाख रुपये की ठगी का शिकार हो गया। यह राशि उसने अपनी बहन की शादी के लिए बचाई थी। ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, पटना। फोन कर म्यूचुअल फंड में निवेश पर हर महीने 12 प्रतिशत का मुनाफा कमाने का सपना दिखाकर ठगों ने एक युवक से 5.10 लाख रुपये की ठगी कर ली है। पीड़ित उस रकम को बहन की शादी के लिए बैंक खाते में जमा किया था।
मुनाफे के चक्कर में उन्होंने ठगों के खाते में चार बार में पूरी रकम भेज दी। जब मुनाफा देने की बात हुई तो ठगों ने उनका नंबर ब्लाक कर दिया। इसके बाद उन्हें ठगी का अहसास हुआ। पीड़ित की शिकायत पर साइबर थाने की पुलिस केस दर्ज कर जांच में जुटी है।
पीड़ित की बहन की शादी इसी वर्ष जून में है। शादी के लिए जुटाए गए रुपये को बैंक खाते में जमा कर रहे थे। उन्हें और पैसों की जरूरत थी। इसी बीच उनके मोबाइल पर एक अंजान नंबर से फोन आया। उसने एक कंपनी के बारे में जानकारी दी। बोला कि वह कोलकाता से बोल रहा है।
कंपनी का पता भी कोलकाता बताया। बोला कि, कंपनी शेयर बाजार में निवेश करती है। अगर आप रुपये निवेश करते हैं तो मुनाफा मिलेगा। यह सुनकर उन्होंने हामी भर दी।
उन्हें भरोसे में लेने के लिए बताया कि रुपये निवेश करने के बाद उन्हें हर महीने उसका 12 प्रतिशत मुनाफा मिलेगा। इस तरह वह ठग के जाल में फंस गए और 5.10 लाख रुपये ठगों द्वारा दिए गए बैंक खाते में भेज दिए। इसके बाद उन्हें पता चला कि वह ठग गिरोह के चंगुल में फंस गए। अब पुलिस तकनीकी अनुसंधान में जुटी है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।