Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    4 फरवरी से शुरू होगा शादियों का दौर, इस महीने सबसे अधिक विवाह मुहूर्त

    Updated: Mon, 02 Feb 2026 06:32 PM (IST)

    माघ शुक्ल पूर्णिमा पर शुक्र के उदय होते ही पटना में विवाह सहित सभी शुभ कार्य शुरू हो गए हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, गुरु, शुक्र और सूर्य का उदित ह ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    4 फरवरी से शुरू होगा शादियों का दौर, इस महीने सबसे अधिक विवाह मुहूर्त

    स्मार्ट व्यू- पूरी खबर, कम शब्दों में

    जागरण संवाददाता, पटना। माघ शुक्ल पूर्णिमा के दिन शुक्र ग्रह के उदित होने के साथ ही विवाह सहित सभी शुभ कार्यों का सिलसिला शुरू हो गया है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार विवाह जैसे मांगलिक कार्यों के लिए गुरु, शुक्र और सूर्य का उदित होना आवश्यक माना जाता है। शादी-विवाह के मुहूर्तों के साथ ही बैंड-बाजा, बग्घी और रथ की बुकिंग भी तेज हो गई है।

    बैंड-बाजा व्यवसायियों के अनुसार, बुकिंग छह महीने पहले से ही शुरू है। खासकर दूल्हे के लिए बाहुबली बग्घी की मांग सबसे अधिक है। मीठापुर के बैंड-बाजा व्यवसाय से जुड़े अरमान ने बताया कि फरवरी और अप्रैल महीने में सबसे अधिक बुकिंग हुई है।

    उन्होंने कहा कि अब शहर से लेकर गांवों तक बैंड-बाजा का चलन बदल रहा है। लोग पारंपरिक बैंड की जगह डीजे को प्राथमिकता दे रहे हैं। साथ ही पंजाबी भांगड़ा की मांग में भी काफी बढ़ोतरी हुई है।

    फरवरी में सर्वाधिक विवाह मुहूर्त

    आचार्य राकेश झा के अनुसार इस वर्ष विवाह के लिए सबसे अधिक लग्न-मुहूर्त फरवरी महीने में हैं। चार फरवरी से 26 फरवरी तक कुल 17 शुभ लग्न हैं। इसके बाद मार्च में 12, अप्रैल में चार, मई में चार, जून में छह और जुलाई में भी छह शुभ मुहूर्त हैं। चातुर्मास के बाद नवंबर में चार और दिसंबर में सात विवाह मुहूर्त उपलब्ध रहेंगे।

    उन्होंने बताया कि इस वर्ष अधिक मास का संयोग भी बन रहा है। दो मई से 31 मई और एक जून से 29 जून तक ज्येष्ठ मास रहेगा। 15 मई से 17 जून तक मलमास रहेगा, इस अवधि में विवाह नहीं होंगे।

    वैवाहिक मुहूर्त

    बनारसी पंचांग के अनुसार

    • फरवरी: 4, 5, 6, 7, 8, 10, 11, 12, 13, 14, 15, 19, 20, 21, 24, 25, 26
    • मार्च: 2, 4, 5, 6, 7, 8, 9, 10, 11, 12, 13, 14

    मिथिला पंचांग के अनुसार

    • फरवरी: 5, 6, 8, 15, 19, 20, 22, 25, 26
    • मार्च: 4, 9, 11, 13
    • अप्रैल: 17, 20, 26, 30
    • मई: 1, 6, 8, 10, 13
    • जून: 19, 24, 25, 26, 28, 29
    • जुलाई: 1, 2, 3, 6, 9, 12