Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पीएम मोदी ने विदेश में बढ़ाया बिहार का मान, यूएई के क्राउन प्रिंस और नीदरलैंड के PM को दिया स्पेशल गिफ्ट

    Updated: Thu, 21 May 2026 08:06 PM (IST)

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूएई के क्राउन प्रिंस को बिहार का प्रसिद्ध मिथिला मखाना और नीदरलैंड के प्रधानमंत्री को मधुबनी पेंटिंग भेंट की। ...और पढ़ें

    preferred source google
    News Article Hero Image

    पीएम मोदी ने किया गिफ्ट। (सोशल मीडिया)

    HighLights

    1. पीएम मोदी ने यूएई क्राउन प्रिंस को मिथिला मखाना दिया।

    2. नीदरलैंड के पीएम को मधुबनी पेंटिंग भेंट की गई।

    3. सीएम चौधरी ने इसे बिहार के लिए गर्व का क्षण बताया।

    राज्य ब्यूरो, पटना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी यूएई की यात्रा के दौरान यूएई के क्राउन प्रिंस को बिहार के प्रसिद्ध मिथिला मखाना भेंट की।

    वहीं, नीदरलैंड के प्रधानमंत्री को मिथिला पेंटिंग्स भेंट की। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि यह बिहार के लिए गर्व और सम्मान का क्षण है।

    जीआई टैग प्राप्त मिथिला मखाना आज बिहार की समृद्ध कृषि परंपरा, किसानों की मेहनत और स्थानीय उत्पादों की वैश्विक गुणवत्ता का प्रतीक बन चुका है।

    प्रधानमंत्री के नेतृत्व में मिथिला बोर्ड की स्थापना तथा बिहार के पारंपरिक उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने की दिशा में निरंतर प्रभावी कार्य हो रहे हैं।

    आज बिहार की स्थानीय विरासत विश्व स्तर पर नयी प्रतिष्ठा प्राप्त कर रही है, जो न केवल प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान को मजबूत कर रही है बल्कि किसानों, स्थानीय उद्यमों और आत्मनिर्भर बिहार के संकल्प को नयी गति दे रही है।

    सीएम सम्राट चौधरी ने एक्स पर किया पोस्ट

    मुख्यमंत्री ने अपने एक्स हैंडल पर एक अन्य संदेश में कहा कि प्रधानमंत्री ने नीदरलैंड के पीएम राब जेटन को मछली की आकृति वाली मधुबनी पेंटिंग्स भेंट की। यह मिथिला कला और बिहार की लोक संस्कृति के वैश्विक सम्मान का प्रतीक है।

    आगे उन्होंने लिखा कि मधुबनी पेंटिंग्स केवल एक कला नहीं, बल्कि हमारी परंपरा, आस्था और प्रकृति से जुड़ी जीवनशैली की अभिव्यक्ति है। मछली का प्रतीक समृद्धि , सकारात्मक ऊर्जा और संतुलित सह अस्तित्व का संदेश देता है।

    यह भी पढ़ें- महेश्वरी सिल्क से लेकर केसर आम तक… UAE के दौरे पर पीएम मोदी ने दिए भारत की संस्कृति और स्वाद से जुड़े खास उपहार