Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पटना में अवैध हथियारों का जखीरा बरामद... एक गिरफ्तार, नागालैंड से लाए गए थे कारतूस

    Updated: Sun, 08 Feb 2026 02:01 AM (IST)

    पुनपुन के केवड़ा ओपी क्षेत्र में भूमि विवाद के दौरान फायरिंग की सूचना पर पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। उसके पास से एक देशी रायफल, कार्बाइन, पि ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    संवाद सूत्र, जागरण पटना। पुनपुन के केवड़ा ओपी थानांतर्गत गंज पर जलालपुर गांव में शनिवार की शाम दो पक्ष भूमि विवाद को लेकर भीड़ गए। एक पक्ष की ओर से फायरिंग होने लगी। इधर फायरिंग की सूचना मिलते ही केवडा ओपी के प्रभारी मौके पर पहुंच कर फायरिंग कर रहे एक व्यक्ति अनिकेत कुमार उर्फनीतीश कुमार को गिरफ्तार किया।

    पुलिस ने घटनास्थल के निरीक्षण एवं तलाशी के क्रम में गोलीबारी में संलिप्त पक्ष के एक व्यक्ति नीतीश के पास से भारी मात्रा में अवैध आग्नेयास्त्र एवं गोला-बारूद बरामद किया गया। बरामद सामग्री में 01 देशी रायफल, 01 देशी कार्बाइन, 01 पिस्टल, 03 मैगज़ीन, 02 वॉकी-टॉकी, 04 पिस्टल कवर, 341 जिंदा कारतूस तथा 05 खाली कारतूस डिब्बे शामिल हैं, जिनमें पूर्व में लगभग 200 कारतूस रहे होने की संभावना है।

    भारी मात्रा में अवैध हथियार मिलने की खबर से इलाके में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया। गिरफ्तार अभियुक्त ने पूछताछ के दौरान बताया कि उक्त कारतूस नागालैंड से लाए गए थे। साथ ही उसने यह भी स्वीकार किया कि खाली डिब्बों में रहे कारतूसों का उपयोग पिछले कुछ वर्षों में हर्ष फायरिंग के रूप में किया गया था।

    इधर सिटी एसपी पूर्वी परिचय कुमार ने केवडा थाना पहुंचकर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति ने पूछताछ के दौरान कहा कि अवैध हथियार नागालैंड से मंगवाए थे। हथियार किस उधेश्य से मंगवाये गए थे जांच की जा रही है। मौके पर मसौढ़ी डीएसपी 2 कन्हैया सिंह, केवडा ओपी प्रभारी व पिपरा थाना अध्यक्ष मौजूद थे।