Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Election 2025: एनडीए की बंपर जीत, राहुल ने कह दिया 'थैंक्यू'; रिजल्ट पर दिया चौंकाने वाला बयान

    Updated: Fri, 14 Nov 2025 09:37 PM (IST)

    राहुल गांधी ने बिहार चुनाव परिणाम पर महागठबंधन में विश्वास जताने वाले मतदाताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने चुनाव को निष्पक्ष न बताते हुए कहा कि कांग्रेस परिणामों की समीक्षा करेगी। मल्लिकार्जुन खरगे ने लोकतंत्र को कमजोर करने वाली ताकतों के खिलाफ लड़ने की बात कही। राजद ने इसे जनादेश नहीं, बल्कि चुनाव आयोग का करिश्मा बताया और जनता के मुद्दों पर आवाज उठाने की बात कही।

    Hero Image

    राहुल गांधी। PTI

    राज्य ब्यूरो, पटना। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने चुनाव परिणाम (Rahul Gandhi On Bihar Result 2025) के बाद कहा है कि मैं बिहार के उन करोड़ों मतदाताओं का हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने महागठबंधन पर अपना विश्वास जताया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्होंने कहा कि बिहार का यह परिणाम वाकई चौंकाने वाला है। हम एक ऐसे चुनाव में जीत हासिल नहीं कर सके, जो शुरू से ही निष्पक्ष नहीं था। यह लड़ाई संविधान और लोकतंत्र की रक्षा की है। कांग्रेस पार्टी और गठबंधन इस परिणाम की गहराई से समीक्षा करेंगे और लोकतंत्र को बचाने के अपने प्रयासों को और अधिक प्रभावी बनाएंगे।

    वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि हम बिहार की जनता के फैसले का सम्मान करते हुए, ऐसी ताकतों के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखेंगे जो संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर लोकतंत्र को कमजोर करने में जुटी हैं। हम चुनाव के परिणामों का गहराई से अध्ययन करेंगे और नतीजों के कारणों को समझने के बाद विस्तृत बात रखेंगे।

    दूसरी ओर, जयराम रमेश ने कहा कि बिहार चुनाव के परिणाम प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और चुनाव आयोग द्वारा रची गई वोट चोरी को बड़े पैमाने पर दर्शाते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस संविधान की रक्षा और लोकतंत्र को बचाने का अभियान और अधिक मजबूती के साथ जारी रखने का संकल्प को दोहराती है।

    यह जनादेश नहीं बल्कि चुनाव आयोग का करिश्मा है : राजद

    चुनाव परिणामों को लेकर राजद ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। राजद प्रवक्ता चित्तरंजन गगन ने कहा कि यह जनादेश हो हीं नहीं सकता। यह चुनाव परिणाम किसी के भी गले के नीचे नहीं उतर रहा है। यह निश्चित रूप से चुनाव आयोग का करिश्मा कहा जाएगा। सच्चाई तो यह है जिन उम्मीदवारों को जीत मिली है उसके बड़ी संख्या वैसे उम्मीदवारों की है जिन्हें खुद भी अपने जीत का किंचित मात्र भी भरोसा नहीं था।

    गगन ने कहा कि जब यही करना था तो चुनाव का नाटक हीं नहीं करवाना चाहिए था। ऐसे हीं सभी को जीत का सार्टिफिकेट थमा देते। कुछ समीक्षकों द्वारा जीत के जो कारक बताए जा रहे हैं, यदि उन कारकों को हीं आधार मान लिया जाए तो भाजपा से ज्यादा सीटें जदयू को आना चाहिए था। राजद तो पिछले 20 वर्षों से विपक्ष में है और जनता के मुद्दों पर संघर्ष करती रही है। आगे भी जनता से जुड़े मुद्दों पर आवाज उठाते रहेंगे।