'राबड़ी हवाई चप्पल पहनकर निकल जाएंगी; सभी MLA छोड़ेंगे आवास', सरकारी बंगले को लेकर RJD की दो टूक
राजद ने राबड़ी देवी को सरकारी बंगला खाली कराने के नोटिस पर कड़ा रुख अपनाया है, चेतावनी दी है कि यदि उन्हें हटाया गया तो सभी RJD विधायक और विधान पार्षद ...और पढ़ें

राजद नेता राबड़ी देवी। ANI

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
राज्य ब्यूरो, पटना। पहले तर्कों-तथ्यों के साथ दावेदारी जताने के बाद सोमवार को प्रेस-वार्ता कर राजद नेता इस हद तक बढ़ आए कि अगर राबड़ी देवी (Rabri Devi) से सरकारी बंगला खाली कराया गया, तो राजद के सभी विधायक व विधान पार्षद सरकारी आवास खाली कर देंगे।
इसके बाद भी सरकार ने दोबारा चेताया और इस बार चेतावनी सता के शीर्ष से मिली। सरकार ने स्पष्ट कर दिया कि निर्णय पर पुनर्विचार की गुंजाइश नहीं। ऐसे में राजद की ओर से अब राजनीतिक शिष्टता की दुहाई दी जा रही।
'राबड़ी सरकारी बंगले में रहने की अधिकारी हैं'
मंगलवार को बयान जारी कर पार्टी की प्रदेश इकाई के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने कहा कि राबड़ी देवी जब तक पद पर हैं, तब तक सरकारी बंगले में रहने की अधिकारी हैं। किसी के कहने-मात्र से उनकी पात्रता तो समाप्त नहीं हो जाती।
उन्होंने यह भी कहा कि विपक्ष सत्ता का दर्पण होता है। सत्ता का अभिन्न अंग होता है। राजनीतिक शिष्टता और मर्यादा का अनुपालन होना चाहिए। हालांकि, उन्होंने समय पर हवाई चप्पल पहनकर राबड़ी के निकल जाने का भी हवाला दिया।
खबरें और भी
शक्ति ने कहा कि 10, सर्कुलर रोड वाले बंगले में राबड़ी देवी 2006 से रह रहीं, पूर्व मुख्यमंत्री व विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष की हैसियत से। आज भी वे विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष हैं। ...तो फिर उनके आवास को बदलने की आवश्यकता ही क्यों पड़ी। उनका कार्यकाल ब्रेक तो हुआ नहीं।
उन्होंने आगे कहा कि 2030 तक राबड़ी का कार्यकाल है। जिस दिन कार्यकाल समाप्त होगा, हवाई चप्पल पहनकर निकल जाएंगी। सरकारी आवास से हमें कोई मोह-ममता नहीं, यह किसी की जागीर भी नहीं। विधानसभा अध्यक्ष, उप मुख्यमंत्री आदि के लिए निर्धारित बंगले की व्यवस्था बदल दी गई और सरकार की ओर से दलील दी जा रही।
'ओछी राजनीति कर रही सरकार'
RJD MLC सुनील कुमार सिंह ने बंगला विवाद को लेकर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बंगला खाली कराने की कार्रवाई ओछी राजनीति का हिस्सा है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी बदले की राजनीति कर रहे हैं और बलात्कार, भ्रष्टाचार, महंगाई व बेरोजगारी जैसे असली मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाया जा रहा है।
यह भी पढ़ें- बिहार में पिता, पुत्र और पत्नी के लिए अलग आवास नहीं चलेगा, सीएम सम्राट चौधरी ने लालू परिवार को घेरा
यह भी पढ़ें- राबड़ी देवी को कब मिला था 10 सर्कुलर रोड बंगला खाली करने का नोटिस? सामने आई पूरी टाइमलाइन
यह भी पढ़ें- राबड़ी देवी के चैलेंज पर CM सम्राट का अटैक; नीतीश का नाम लेकर बोले- कुछ लोग अपनी बपौती समझते
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।