Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'मुंह में दही जमाए क्यों बैठा है NDA?', मुख्यमंत्री की पत्नी के काफिले को लेकर RJD का हमला

    Updated: Sat, 18 Jul 2026 10:13 PM (IST)

    राजद ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की पत्नी के काफिले के साथ निकलने पर आपत्ति जताई है। ...और पढ़ें

    राजद नेता शक्ति सिंह। (फाइल फोटो)

    राजद नेता शक्ति सिंह। (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. राजद ने मुख्यमंत्री की पत्नी के काफिले पर आपत्ति जताई।

    2. सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग पर सवाल उठाए गए।

    3. राजद नेताओं की सुरक्षा कटौती से तुलना की गई।

    राज्य ब्यूरो, पटना। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की पत्नी के काफिले के साथ निकलने पर राजद ने आपत्ति जताई है।

    पार्टी की बिहार इकाई के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा है कि मुख्यमंत्री की पत्नी काफिले के साथ निकल रही हैं, जिसमें एसपी तक सम्मिलित हैं और पूरी सरकारी मशीनरी उनके आगे दंडवत है।

    प्रश्न यह कि क्या उन्हें कोई सरकारी जिम्मेदारी या जेड प्लस सुरक्षा दी गई है, जिसके आधार पर वे निरीक्षण कर रही हैं।

    एनडीए इस मुद्दे पर चुप क्यों है? शक्ति का कहना है कि एक ओर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद, कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी आदि की सुरक्षा-व्यवस्था में जान-बूझकर कटौती की जा रही है।

    वहीं, दूसरी ओर मुख्यमंत्री साहब के घर में पूरी सरकारी फोर्स झोंक दी गई है। इस राजशाही रवैये पर जदयू और लोजपा-रामविलास के नेताओं के साथ जीतन राम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा मुंह में दही जमाए क्यों बैठे हैं? एनडीए के सहयोगी दल जवाब दें।

    यह भी पढ़ें- गांवों में ₹50 से ₹5000 तक टैक्स लगाने के फैसले को राजद ने बताया जनविरोधी, फैसले को तुरंत वापस लेने की मांग

    यह भी पढ़ें- JDU ने तेजस्वी को बताया 'नॉन-सीरियस' लीडर, राजद का पलटवार- हमें कोसने के बजाय ठप व्यवस्था सुधारे NDA