Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Kargahar vidhan sabha Chunav Result: करगहर में रितेश पांडे को झटका, महागठबंधन की फ्रेंडली फाइट में JDU को फायदा

    Updated: Fri, 14 Nov 2025 01:56 PM (IST)

    Kargahar vidhan sabha Chunav Result: करगहर सीट पर वोटों की गिनती जारी है। इस सीट जन सुराज प्रत्याशी रितेश पांडे पीछे चल रहा हैं। वहीं जदयू लगातार बढ़त बनाए हुए है। 

    Hero Image

    डिजिटल डेस्क, रोहतास।बिहार के Kargahar vidhan sabha Election Result 2025 पर देशभर की नजरें हैं। करगहर सीट पर वोटों की गिनती जारी है। 10वें राउंड की गिनती के बाद जदयू उम्मीदवार वशिष्ठ सिंह 11662 वोटों से आगे हैं। जदयू उम्मीदवार वशिष्ठ सिंह को 29624 वोट मिले हैं, वहीं कांग्रेस के संतोष मिश्र को 17963 वोट मिले हैं। इसके अलावा जन सुराज प्रत्याशी भोजपुरी सिंगर रितेश पांडे को 4476वोट मिले हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    छठे राउंड की गिनती के बाद जदयू उम्मीदवार वशिष्ठ सिंह 6664 वोटों से आगे हैं।जदयू उम्मीदवार वशिष्ठ सिंह को 17784 वोट मिले हैं, वहीं कांग्रेस के संतोष मिश्र को 11130 वोट मिले हैं। इसके अलावा जन सुराज प्रत्याशी भोजपुरी सिंगर रितेश पांडे को 2788 वोट मिले हैं।

     

    छठे राउंड की गिनती के बाद जदयू उम्मीदवार वशिष्ठ सिंह 6664 वोटों से आगे हैं।जदयू उम्मीदवार वशिष्ठ सिंह को 17784 वोट मिले हैं, वहीं कांग्रेस के संतोष मिश्र को 11130 वोट मिले हैं। इसके अलावा जन सुराज प्रत्याशी भोजपुरी सिंगर रितेश पांडे को 2788 वोट मिले हैं।

    तीसरे राउंड की गिनती के बाद जदयू उम्मीदवार वशिष्ठ सिंह 1920 वोटों से आगे हैं। जदयू उम्मीदवार वशिष्ठ सिंह को 8654 वोट मिले हैं, वहीं कांग्रेस के संतोष मिश्र को 6734 वोट मिले हैं। इसके अलावा जन सुराज प्रत्याशी भोजपुरी सिंगर रितेश पांडे को 1287 वोट मिले हैंष

    इसके दो कारण हैं। पहला ये कि यहां से भोजपुरी के मशहूर सिंगर Ritesh Panday चुनाव मैदान में हैं। दूसरा कारण यहां महागठबंधन की फ्रेंडली फाइट है। इस सीट पर कांग्रेस की ओर से विधायक संतोष मिश्र और CPI से महेंद्र प्रसाद गुप्ता चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं, जदयू ने वशिष्ट सिंह को एक बार फिर चुनावी मैदान में उतारा है।

    यह भी पढ़ें- Alinagar vidhan sabha Chunav Result: अलीनगर सीट में मैथिली ठाकुर का जादू, काम न आई बिनोद मिश्रा की रिक्वेस्ट

    2020 के Bihar vidhan sabha chunav Result में त्रिकोणीय लड़ाई हुई थी। इसमें महागठबंधन के कांग्रेस उम्मीदवार संतोष मिश्र ने एनडीए के जदयू उम्मीदवार वशिष्ठ सिंह (कुर्मी) को लगभग चार हजार मतों से हराकर जीत हासिल की थी। कांग्रेस उम्मीदवार को लगभग 60 हजार व एनडीए को 56 हजार मत प्राप्त हुए थे। वहीं, बसपा उम्मीदवार उदय प्रताप सिंह (कुर्मी) तीसरे स्थान पर थे उन्हें लगभग 47 हजार से अधिक मत प्राप्त हुए थे, जबकि लोजपा से राकेश कुमार सिंह उर्फ गबरू सिंह (राजपूत) लगभग 17 हजार मत प्राप्त कर चौथे स्थान पर थे।