रोहतास में दरिंदगी: पिस्टल की नोक पर मां को डराया, 16 साल की बेटी का घर की छत पर रेप
रोहतास के बिक्रमगंज में हथियारबंद पड़ोसी युवक ने तीन साथियों के साथ रात में घर में घुसकर 16 वर्षीय किशोरी ...और पढ़ें

पिस्टल की नोक पर मां को डराया, 16 साल की बेटी का घर की छत पर दुष्कर्म
संवाद सहयोगी, बिक्रमगंज (रोहतास)। शहर के एक मोहल्ले में रात के समय अपने घर में अपनी मां के साथ सोई 16 वर्षीय लड़की के साथ बगल के एक युवक ने पिस्तौल दिखाकर जबरदस्ती दुष्कर्म किया। इस संबंध में पीड़िता के मां के बयान पर स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज हुई है।
प्राथमिकी के अनुसार, रात में महिला अपनी 16 वर्षीय बेटी के साथ अपने घर के एक कमरे में सोई थी। इसी बीच उसके पड़ोस का एक युवक तीन अज्ञात लोगों के साथ बगल की छत से पीड़िता की छत पर आकर सीढ़ी से उतरा और जिस कमरे में लड़की अपनी मां के साथ सोई थी उसमें घुस गया।
सबके पास थी पिस्टल
इसके बाद वह युवक लड़की को खींचने लगा और जब पीड़िता और उसकी मां ने इसका विरोध किया तो सभी ने अपनी पिस्टल निकाल ली और दिखाकर शांत करा दिया। तीन अज्ञात लोग, जिन्होंने चेहरा ढका हुआ था, वे पीड़िता की मां के पास खड़े हो गए।
छत पर ले जाकर किया दुष्कर्म
इसके बाद युवक लड़की को पिस्टल के बल पर छत पर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। जब इसकी शिकायत करने पीड़िता की मां युवक के घर गई तो युवक के स्वजनों ने भी उसके साथ गाली-गलौज किया।
थानाध्यक्ष दिनेश मालाकार ने बताया कि शिकायत दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। उन्होंने बताया कि भी सभी अभियुक्त फरार हैं। आगे की जांच जारी है।
यह भी पढ़ें- औरंगाबाद में घर में घुसकर दिव्यांग युवती से दुष्कर्म, पकड़ा गया आरोपी तो जबरन छुड़ा ले गए परिजन; 7 पर FIR
यह भी पढ़ें- चतरा में नाबालिग की दुष्कर्म के बाद हत्या का खुलासा, दो आरोपित गिरफ्तार; कपड़े और मोबाइल बरामद
