बिहार में अब SMS से मिलेगी जमीन के रिकॉर्ड में बदलाव की जानकारी, फर्जीवाड़े पर लगेगी लगाम
राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने बिहार भूमि पोर्टल पर एसएमएस अलर्ट सेवा शुरू की है। इससे भू-धारियों को जमीन ...और पढ़ें

बिहार में जमीन के रिकॉर्ड में बदलाव की जानकारी अब SMS से, फर्जीवाड़े पर लगेगी लगाम (AI Generated Image)
HighLights
बिहार भूमि पोर्टल पर एसएमएस अलर्ट सेवा शुरू।
भू-धारियों को जमीन रिकॉर्ड बदलाव की सूचना।
दाखिल-खारिज और सुधार की जानकारी मोबाइल पर।
संवाद सूत्र, नवहट्टा (सहरसा)। जमीन के रिकॉर्ड में होने वाले बदलाव की जानकारी अब भू-धारियों को मोबाइल पर एसएमएस के माध्यम से मिल सकेगी।
राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने जमीन से जुड़े फर्जीवाड़े पर अंकुश लगाने और राजस्व प्रक्रियाओं में पारदर्शिता बढ़ाने के उद्देश्य से बिहार भूमि पोर्टल पर एसएमएस अलर्ट सेवा शुरू की है।
इसके तहत भू-धारी अपनी जमाबंदी या विशिष्ट प्लाट से मोबाइल नंबर जोड़कर इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।
एसएमएस से मिलेगी जानकारी
मिली जानकारी के अनुसार, मोबाइल नंबर सत्यापित होने के बाद संबंधित जमीन के रिकॉर्ड में होने वाली महत्वपूर्ण कार्रवाई की सूचना एसएमएस से दी जाएगी। दाखिल-खारिज की प्रक्रिया शुरू होने और इसके पूरा होने पर भी भू-धारी को मोबाइल पर अलर्ट मिलेगा।
इसी तरह परिमार्जन प्लस के माध्यम से भूमि अभिलेखों में सुधार की प्रक्रिया शुरू होने और उसके निबटारे की जानकारी भी एसएमएस के जरिए भेजी जाएगी।
सीओ मौनी बहन ने बताया कि भू-धारी बिहार भूमि पोर्टल पर जाकर अपनी जमाबंदी या विशिष्ट प्लाट का चयन कर मोबाइल नंबर दर्ज कर सकते हैं। इसके बाद ओटीपी के माध्यम से मोबाइल नंबर का सत्यापन करना होगा। सत्यापन पूरा होते ही एसएमएस अलर्ट सेवा सक्रिय हो जाएगी।
विभाग की ओर से राजस्व कर्मियों के माध्यम से भी मोबाइल नंबर दर्ज कराने का काम कराया जा रूप है। नई सुविधा से भू-धारियों को जमीन के रिकॉर्ड से संबंधित कार्रवाई की समय पर जानकारी मिलेगी।
यह भी पढ़ें- बिहार में जमीन मालिकों को राहत, सरकार खुद करेगी मृत रैयतों की जमाबंदी अपडेट; ऑनलाइन होगा नामांतरण
