विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

समस्तीपुर में पीजी तृतीय सेमेस्टर की 28 नवंबर की परीक्षा का केंद्र बदला, बीआरकेसी कालेज में होगी

Published: Tue, 24 Nov 2026 07:24 PM (IST)

LNMU 28 November Exam Center BRKC College: ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय ने समस्तीपुर में स्नातकोत्तर तृतीय सेमेस्टर की 28 नवंबर को होने वाली परीक्षा के केंद्र में बदलाव किया है। 

परीक्षार्थियों को संशोधित केंद्र के अनुसार ही तय समय पर परीक्षा में शामिल होना होगा।

 परीक्षार्थियों को संशोधित केंद्र के अनुसार ही तय समय पर परीक्षा में शामिल होना होगा।

HighLights

  1. पीजी तृतीय सेमेस्टर परीक्षा केंद्र 28 नवंबर के लिए बदला।

  2. विधि महाविद्यालय के बजाय बीआरकेसी कॉलेज में होगी परीक्षा।

  3. नवोदय प्रवेश परीक्षा के कारण लिया गया यह फैसला।

जागरण संवाददाता, समस्तीपुर। Samastipur PG Third Semester Exam Center Changed: ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग ने स्नातकोत्तर तृतीय सेमेस्टर सत्र 2025–27 की 28 नवंबर को होने वाली परीक्षा के केंद्र में बदलाव किया है।

इस तिथि को दोनों पालियों में होने वाली परीक्षा अब समस्तीपुर के विधि महाविद्यालय के स्थान पर बीआरकेसी कालेज, कुम्हिरा, मुसरीघरारी में आयोजित की जाएगी।

विश्वविद्यालय प्रशासन की अधिसूचना के अनुसार अपरिहार्य कारणों से विधि महाविद्यालय को 28 नवंबर के लिए पूर्व निर्धारित केंद्र सूची से हटाया गया है।

नवोदय प्रवेश परीक्षा के कारण फैसला

उक्त तिथि यानी 28 नवंबर को विधि महाविद्यालय में नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा संचालित की जाएगी। इस कारण विधि महाविद्यालय केंद्र से संबद्ध पीजी तृतीय सेमेस्टर के परीक्षार्थियों की परीक्षा अब बीआरकेसी कालेज, कुम्हिरा में ली जाएगी। परीक्षार्थियों को संशोधित केंद्र के अनुसार ही तय समय पर परीक्षा में शामिल होना होगा।

केवल एक दिन के लिए बदलाव लागू

परीक्षा नियंत्रक के आदेश से जारी सूचना में स्पष्ट किया गया है कि परीक्षा केंद्र में यह बदलाव केवल 28 नवंबर की परीक्षा के लिए किया गया है।

अन्य निर्धारित तिथियों की परीक्षाएं पहले से तय केंद्रों पर ही होंगी, वहीं विश्वविद्यालय ने संबंधित अधिकारियों व प्रधानाचार्यों को आवश्यक कार्रवाई करने और संशोधित सूचना वेबसाइट पर अपलोड करने का निर्देश दिया है।

यह भी पढ़ें- नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 28 को, शिवहर के 6 केंद्रों पर 80 सीटों के लिए 3424 बच्चे आजमाएंगे किस्मत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।