विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सारण में सड़क हादसा: हाईवा ने बाइक सवार 2 युवकों को रौंदा, 1 KM तक घसीटा; दोनों की मौत

By Amritesh KumarEdited By: Piyush Pandey
Published: Sun, 29 Nov 2026 08:05 AM (IST)

सारण के बनियापुर में एनएच-331 पर एक तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक सवार दो युवकों को कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

एआई के माध्यम से बनाई गई तस्वीर।

एआई के माध्यम से बनाई गई तस्वीर।

HighLights

  1. बनियापुर में तेज रफ्तार हाईवा ने दो युवकों को कुचला।

  2. हाईवा बाइक को एक किलोमीटर तक घसीटता रहा।

  3. हादसे के बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम का प्रयास किया।

संवाद सूत्र, बनियापुर (सारण)। सारण के एनएच-331 पर बनियापुर के चेतन छपरा तीखे मोड़ के पास शनिवार की रात तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक सवार दो युवकों की जान ले ली। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

बाइक हाईवा में फंस गई और चालक उसे करीब एक किलोमीटर तक घसीटता हुआ पूछरी नहर पुल तक ले गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि घटना के बाद हाईवा वाला फरार हो गया।हादसे के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई।

क्षत-विक्षत हो गए दोनों के चेहरे

मृतकों की पहचान कामता गोपालपुर गांव निवासी शिवजी रावत के 26 वर्षीय पुत्र सुजीत कुमार और राजकुमार शाह के 23 वर्षीय पुत्र अनुराग कुमार शाह के रूप में हुई है। टक्कर में दोनों के चेहरे बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए थे। इससे पहचान करने में भी परेशानी हुई।

बाइक समेत घसीटता रहा हाईवा

बताया जाता है कि शनिवार रात करीब 9:30 बजे दोनों युवक बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान चेतन छपरा के तीखे मोड़ के पास तेज रफ्तार हाईवा ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर के बाद बाइक हाईवा में फंस गई। चालक उसे करीब एक किलोमीटर तक घसीटता हुआ पूछरी नहर पुल के समीप ले गया। हादसे में दोनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

ग्रामीणों ने किया सड़क जाम का प्रयास

सूचना मिलते ही बनियापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया। हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रक चालकों की लापरवाही के विरोध में सड़क जाम करने का प्रयास किया। पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया, जिसके बाद आवागमन सामान्य हुआ।

दो युवकों की मौत से दोनों परिवारों में कोहराम मचा है। हादसे ने एनएच पर तेज रफ्तार वाहनों से होने वाले खतरे को एक बार फिर उजागर कर दिया है।

यह भी पढ़ें- आरा-बक्सर फोरलेन पर डंपर ने बाइक सवार दंपती को रौंदा, पति की मौके पर मौत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।