शिवहर के 39 गांवों की बदलेगी सूरत, गोरखपुर-सिलीगुड़ी और रक्सौल-हल्दिया एक्सप्रेसवे के लिए जमीन अधिग्रहण शुरू
Sheohar Land Acquisition: शिवहर जिले में गोरखपुर-सिलीगुड़ी और रक्सौल-हल्दिया एक्सप्रेसवे के लिए 39 गांवों में भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू हो गई है ...और पढ़ें

प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। (जागरण)
HighLights
शिवहर में 39 गांवों की भूमि का अधिग्रहण होगा।
गोरखपुर-सिलीगुड़ी, रक्सौल-हल्दिया एक्सप्रेसवे के लिए।
जिलाधिकारी ने मुआवजा प्रक्रिया तेज करने के निर्देश दिए।
जागरण संवाददाता, शिवहर। शिवहर से होकर गुजरने वाली गोरखपुर-सिलीगुड़ी और रक्सौल-हल्दिया एक्सप्रेसवे के लिए जिले की 39 गांवों में भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा।
इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा भू-अर्जन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेसवे के लिए जिले की शिवहर अंचल की आठ और पिपराही अंचल की चार सहित कुल 12 गांवों में भू-अर्जन की प्रक्रिया जारी है।
वहीं, रक्सौल-हल्दिया एक्सप्रेसवे के लिए शिवहर अंचल की चार, डुमरी कटसरी की तीन और तरियानी के 20 सहित कुल 27 गांवों में भूमि अधिग्रहण प्रगति पर है।
रैयतों को मिलेगा मुआवजा
इस बीच समाहरणालय में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी प्रतिभा रानी ने दोनों परियोजनाओं के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया में तेजी लाने और रैयतों को मुआवजा देने के निर्देश दिए। बैठक में जिलाधिकारी ने बारी-बारी से दोनों परियोजनाओं के लिए भू-अर्जन की प्रगति की समीक्षा की।

शिवहर की डीएम।
जिलाधिकारी ने शिवहर-बेलवा पथ के मिसिंग भाग सिंगाही-बेलवा-नरकटिया-देवापुर पथ निर्माण के तहत भुगतान प्रक्रिया को रफ्तार देने के लिए 25 मई को विशेष शिविर लगाने के निर्देश दिए।
रेलवे परियोजना की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने सीतामढ़ी-शिवहर नई रेल लाइन निर्माण योजना के अंतर्गत मुआवजा भुगतान के कार्यों की समीक्षा की। साथ ही लंबित मामलों को जल्द से जल्द निपटाने का आदेश दिया।
डीएम ने की बैठक
बैठक में जिलाधिकारी ने विकास कार्यों को गति देने और रैयतों के मुआवजा भुगतान प्रक्रिया को त्वरित व पारदर्शी बनाने के लिए कई निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने दोनों एक्सप्रेसवे के कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिसूचना की कार्रवाई पूरी करने का निर्देश दिया। मौके पर सभी संबंधित पदाधिकारी मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें- बिहार में 350 करोड़ के निवेश को मंजूरी, 20 औद्योगिक परियोजनाओं के लिए 30 एकड़ जमीन आवंटित; 2300 रोजगार के अवसर
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।