Sitamarhi Vidhan Sabha Chunav result 2025: सीतामढ़ी की सभी आठों विधानसभा सीटों से NDA आगे चल रही
Sitamarhi Chunav result 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मतों की गिनती जारी है। सीतामढ़ी जिले में भी एनडीए की लहर दिख रही है। अभी यहां की सभी आठों सीटों से एनडीए के प्रत्याशी आगे चल रहे हैं।

Sitamarhi Chunav result 2025: सीतामढी में एनडीए का शानदार प्रदर्शन देखने को मिल रहा है।
डिजिटल डेस्क, सीतामढ़ी : Sitamarhi vidhan sabha Election Result 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मतों की गिनती जारी है। सीतामढ़ी जिले की बात करें तो यहां भी चुनाव परिणाम राज्य के अन्य हिस्सों की तरह ही है। यहां की सभी आठों सीटों से एनडीए प्रत्याशी आगे चल रहे हैं।
शुरुआत सीतामढ़ी नगर सीट से करते हैं। यहां से राजद के सुनील कुमार उर्फ सुनील कुशवाहा आगे चल रहे हैं। रीगा विधानसभा सीट से भाजपा के वैद्यनाथ प्रसाद आगे चल रहे हैं।
रुन्नीसैदपुर विधानसभा सीट से जदयू के पंकज कुमार मिश्र ने बढ़त हासिल कर ली है। बहुचर्चित परिहार विधानसभा सीट से भाजपा की गायत्री देवी आगे चल रही हैं। यहां से रितु जायसवाल ने परिहार के पूर्णिया बनने की बात कही थी। हालांकि अभी तक के चुनाव परिणा में ऐसा कुछ नहीं दिख रहा है।
बाजपट्टी से राजद के लिए अच्छी खबर है। यहां से मुकेश कुमार यादव आगे चल रहे हैं। बेलसंड से चिराग पासवान की पार्टी यानी लोजपाआर के लिए अच्छी खबर है। यहां से अमित कुमार रानू आगे हैं।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।