सिवान में 21 थानाध्यक्षों पर गिरी गाज, लापरवाही बरतने पर SP ने लिया एक्शन
सिवान एसपी ने त्वरित विचारण में लापरवाही बरतने पर 21 थानाध्यक्षों का वेतन रोक दिया है। ...और पढ़ें
-1780071826653_m.webp)
प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई सांकेतिक तस्वीर।
HighLights
एसपी ने 21 थानाध्यक्षों का वेतन रोका।
त्वरित विचारण में लापरवाही बरतने पर कार्रवाई।
पुलिस मुख्यालय के निर्देशों की अवहेलना का मामला।
जागरण संवाददाता, सिवान। त्वरित विचारण में लापरवाही बरतने पर पुलिस अधीक्षक द्वारा 21 थानाध्यक्षों का वेतन पर रोक लगा दी है।
इस संबंध में एसपी ने बताया कि बिहार पुलिस मुख्यालय पटना द्वारा गंभीर एवं चर्चित कांडों के त्वरित निष्पादन तथा साक्ष्य पूर्ण मामलों में शीघ्र विचारण सुनिश्चित कराने हेतु सभी थानाध्यक्षों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।
इसी क्रम में पुलिस कार्यालय के अभियोजन / त्वरित विचारण शाखा द्वारा विगत दो माह से सभी थानों से अद्यतन कांडों की सूची उपलब्ध कराने का अनुरोध किया जा रहा था।
निर्देशों के बावजूद अधिकांश थानों द्वारा सूची उपलब्ध नहीं कराई गई, वरीय अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना एवं कार्य के प्रति लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक द्वारा संबंधित 21 थानाध्यक्षों का वेतन रोक दिया गया है।
इनका रोका गया वेतन
पुलिस निरीक्षक सह नगर थानाध्यक्ष अविनाश कुमार, मुफस्सिल थानाध्यक्ष उपेंद्र कुमार सिंह, थानाध्यक्ष बड़हरिया छोटन कुमार, पुलिस निरीक्षक मोहन प्रसाद सिंह, धनौती थानाध्यक्ष सह पुअनि दिनेश कुमार पांडेय, महादेवा थानाध्यक्ष विनित विनायक, सराय थानाध्यक्ष विकाश कुमार बिट्टू, पुअनि राहुल कुमार तिवारी, पुअनि राहुल कुमार, सुनिल कुमार, पुअनि सुनिल कुमार, पुलिस निरीक्षक रविरंजन सिंह, पुअनि संतोष कुमार, राजीव कुमार पटेल, चितरंजन कुमार, विजय रंजन कुमार, पुलिस निरीक्षक राजेश कुमार सिंह, राजू कुमार, विकास कुमार सिंह, पुअनि सोनी कुमारी, पुअनि अरविंद कुमार के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उनका वेतन तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया गया है तथा सभी को शीघ्र अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।
जिला पुलिस द्वारा त्वरित अनुसंधान एवं न्यायिक प्रक्रिया को प्रभावी बनाने हेतु लगातार आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।