Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लालू के दोनों लाल: एक की हार तय, दूसरे का हाल बेहाल

    Updated: Fri, 14 Nov 2025 03:17 PM (IST)

    लालू प्रसाद यादव के दोनों बेटों, तेज प्रताप और तेजस्वी यादव, की बिहार की राजनीति में स्थिति कमजोर दिख रही है। महुआ से विधायक तेज प्रताप की हार की आशंका है, जबकि राघोपुर का प्रतिनिधित्व करने वाले तेजस्वी को भी कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ रहा है। राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, यह चुनाव दोनों भाइयों के राजनीतिक भविष्य के लिए एक चुनौती है।

    Hero Image

    जागरण संवाददाता, हाजीपुर। लोकतंत्र के जिस आंगन में आज से एक दशक पूर्व लालू के दोनों लाल की विरासत की पटकथा लिखी गई थी, उस आंगन में बड़े लाल तेज प्रताप यादव की जमानत जब्त होने की स्थिति है तो वहीं दूसरे लाल तेजस्वी का हाल बेहाल है। तेज प्रताप की महुआ से तय हो चुकी है। वहीं राघोपुर में तेजस्वी को भाजपा के सतीश कड़ी टक्कर में पीछे ढकेल रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यहां यह भी बता दें कि राघोपुर में सतीश ने ही राबड़ी देवी को पराजित किया था। जिले के शेष छह सीटों पर एनडीए के प्रत्याशी या तो लगातार काफी अंतर से बढ़त बनाए हुए हैं या फिर जीत करीब-करीब तय मानी जा रही है।

    महनार से जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा की जीत करीब-करीब तय हो चुकी है। जिले में 2020 का चुनाव परिणाम की एक बार फिर से पुनरावृत्ति होती दिख रही है। इसे लेकर यहां एनडीए खेमे में जश्न का माहौल है, वहीं एनडीए खेमे में निराशा और हताशा देखने को मिल रही है।

    जिले में आठ सीटों पर अब तक यह है स्थिति

    राघोपुर : सतीश कुमार भाजपा - 44928
    तेजस्वी प्रसाद यादव राजद - 40100
    अंतर - 4829

    महुआ : संजय कुमार सिंह लोजपा रा - 43654
    डा. मुकेश कुमार रौशन राजद - 24480
    अंतर - 19174
    तेज प्रताप यादव जनशक्ति जनता दल - 16522


    महनार : उमेश सिंह कुशवाहा जदयू - 41389
    रवींद्र कुमार सिंह राजद - 23843
    अंतर - 17546


    हाजीपुर : अवधेश सिंह भाजपा - 82431
    देव कुमार चौरसिया राजद - 66709
    अंतर - 15722

    पातेपुर : लखेंद्र रौशन भाजपा - 68562
    प्रेमा चौधरी राजद - 52765
    अंतर - 15797


    राजापाकर : महेंद्र राम जदयू - 61911
    प्रतिमा कुमारी कांग्रेस - 31402
    अंतर - 30509

    लालगंज : संजय कुमार सिंह भाजपा - 71521
    शिवानी शुक्ला राजद - 49152
    अंतर - 22369


    वैशाली : सिद्धार्थ पटेल जदयू - 74674
    अजय कुशवाहा राजद - 51502
    अंतर - 23172