प्रेमिका से शादी की जिद में लालगंज में हाई वोल्टेज ड्रामा: वैशाली में टावर पर चढ़ा युवक, 2 घंटे बाद नीचे उतरा
प्रेमिका से शादी न होने से नाराज एक युवक वैशाली के लालगंज में बीएसएनएल टावर पर चढ़ गया। पुलिस ने करीब दो घंटे के हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद उसे नीचे उत ...और पढ़ें
HighLights
प्रेमिका से शादी न होने पर युवक टावर पर चढ़ा।
वैशाली के लालगंज में दो घंटे चला हाई ड्रामा।
पुलिस ने युवक को सुरक्षित नीचे उतारकर हिरासत में लिया।
जागरण संवाददाता, हाजीपुर। वैशाली जिले के लालगंज थाना क्षेत्र में प्रेमिका से शादी नहीं होने से नाराज एक युवक बीएसएनएल टावर पर चढ़ गया। बताया गया है कि जैतीपुर गांव स्थित बिजली ऑफिस परिसर में करीब दो घंटे तक हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा।
पुलिस के समझाने-बुझाने के बाद युवक नीचे उतरा। घटना लालगंज थाना क्षेत्र के जैतीपुर गांव की है। जानकारी के अनुसार युवक बीते शनिवार की शाम करीब 7 बजे टावर पर चढ़ गया था।
सूचना पर लालगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। युवक को देखने के लिए भारी भीड़ जमा हो गई। काफी मनाने के बाद करीब 9 बजे पुलिस ने उसे सुरक्षित नीचे उतारा। टावर पर चढ़ने वाले युवक की पहचान जैतीपुर निवासी दिनेश राम के 28 वर्षीय पुत्र अरविंद कुमार के रूप में हुई है। उसकी प्रेमिका उसी गांव की बताई गई है।
पुलिस पूछताछ में अरविंद ने बताया कि वह पिछले एक महीने से अपनी प्रेमिका से शादी की जिद पर अड़ा था। इसी कारण उसने खाना भी छोड़ दिया था, जिससे उसकी सेहत बिगड़ गई थी।
लालगंज थानाध्यक्ष मनमोहन कुमार ने बताया कि युवक अपनी बात मनवाने को लेकर टावर पर चढ़ गया था। उसे किसी तरह नीचे उतारकर हिरासत में लिया गया है। पूछताछ के बाद विधिसम्मत आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।