Bettiah vidhan sabha Chunav Result: बेतिया में BJP की रेणु देवी जीतीं, कांग्रेस के वसी अहमद को 22 हजार से ज्यादा वोटों से हराया
Bettiah election Result : बेतिया विधानसभा सीट पर बीजेपी प्रत्याशी रेणु देवी ने एक बार फिर जीत का परचम फहराया है। उन्होंने कांग्रेस के वशी अहमद को 22 हजार से ज्यादा मतों से पराजित किया। इस सीट पर आखिरी चरण में 11 नवंबर को 65% मतदान हुआ था जिसके नतीजे आज 14 नवंबर को आए हैं। 2020 में भी रेणु देवी ने यह सीट जीती थीं।

डिजिटल डेस्क, बेतिया। पश्चिमी चम्पारन लोकसभा सीट के अंतर्गत आने वाली बेतिया विधानसभा सीट (Bettiah vidhan sabha Chunav Result) पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्याशी रेणु देवी ने इस बार फिर जीत दर्ज की है। उन्होंने कांग्रेस के अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी वशी अहमद को 22 हजार से ज्यादा वोटों से हराया है।
चुनाव आयोग की वेबसाइट के मुताबिक, बीजेपी की रेणु देवी को कुल 91907 वोट मिले, जबकि वशी अहमद 69534 मत मिले और हार का अंतर 22373 वोटों का रहा। इस सीट पर कुल छह प्रत्याशी चुनावी मैदान में थे, जिसके लिए दूसरे चरण में 11 नवंबर को 65% मतदान हुआ था। शुरुआती रुझानों में कांग्रेस प्रत्याशी वशी अहमद ने बढ़त बनाई थी, लेकिन कुछ ही देर बाद बीजेपी की रेणु देवी ने उन्हें पीछे छोड़ दिया।
बेतिया विधानसभा के प्रत्याशी
- रेणु देवी-भाजपा
- वशी अहमद-कांग्रेस
- अनिल कुमार सिंह -जन सुराज पार्टी
- छठु शर्मा-जागरूक जनता पार्टी
- सतीश कुमार-सुधारवादी पार्टी
- रोहित कुमार सिकारिया-निर्दलीय
बेतिया विधानसभा चुनाव परिणाम- 2020
बेतिया विधानसभा सीट पर वर्ष 2020 के चुनाव में बीजेपी प्रत्याशी रेणु देवी ने 18079 वोटों से जीत दर्ज की थी। उन्हें कुल 84496 वोट मिले थे जबकि कांगेस से उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी मदन मोहन तिवारी को 66417 मत मिले थे। इससे पहले, 2015 के चुनाव में कांग्रेस के मदन मोहन तिवारी ने जीत दर्ज की थी।


कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।