विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बगहा में आधी रात को बस्ती में घुसा गंडक नदी का मगरमच्छ, पुलिस और वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू

Updated: Wed, 02 Sep 2026 10:18 AM (IST)

बगहा के पिपरासी थाना क्षेत्र के मनिया छप्पर दलित बस्ती गांव में मंगलवार रात गंडक नदी से एक मगरमच्छ घुस आया, जिससे ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई।

HighLights

  1. बगहा के मनिया छप्पर गांव में मगरमच्छ का प्रवेश।

  2. गंडक नदी से निकलकर बस्ती में घुसा था मगरमच्छ।

  3. पुलिस और वन विभाग ने सुरक्षित रेस्क्यू किया।

जागरण संवाददाता, बगहा। पिपरासी थाना क्षेत्र के मनिया छप्पर दलित बस्ती गांव में मंगलवार की रात करीब 11:30 बजे गंडक नदी से निकलकर एक मगरमच्छ ईश्वर चंद्र भारती के घर के पास पहुंच गया। मगरमच्छ को देखकर ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई। 

ईश्वर चंद्र भारती की सक्रियता से समय रहते इसकी सूचना पुलिस को दी गई, जिससे बड़ी घटना टल गई। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष राजीव कुमार शर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। 

ग्रामीणों के सहयोग से मगरमच्छ का सुरक्षित रेस्क्यू कराया गया। बाद में वन विभाग की टीम मगरमच्छ को अपने साथ ले गई।

इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।