Trending

    loading ads...
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गेहूं कटनी में मौसम का अड़ंगा, पश्चिम चंपारण में तेज हवा और बादलों से बढ़ी चिंता

    By Vivek Dubey Edited By: Ajit kumar
    Updated: Sat, 04 Apr 2026 06:47 PM (IST)

    Bihar Weather Update: पश्चिम चंपारण के बगहा में अचानक बदले मौसम ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। गेहूं कटाई के बीच तेज हवाएं, बादल और बूंदाबांदी की संभ ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    आसमान में पूरे दिन बादल छाए रहे। फोटो: जागरण 

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सूत्र, बगहा (पश्चिम चंपारण)। Wheat Harvest Risk: पश्चिम चंपारण के बगहा क्षेत्र में मौसम के अचानक बदले मिजाज ने जहां लोगों को गर्मी से राहत दी है, वहीं किसानों की चिंता बढ़ा दी है। गेहूं कटनी के बीच तेज हवा, बादल और बूंदाबांदी के संकेत से फसलों पर खतरा मंडराने लगा है।

    दिनभर बदला मौसम का रूप

    शनिवार सुबह तेज धूप के साथ दिन की शुरुआत हुई, लेकिन जैसे-जैसे समय बीता, उमस ने लोगों को परेशान किया। दोपहर बाद अचानक आसमान में काले बादल छा गए और तेज हवाएं चलने लगीं।

    शाम तक बढ़ी ठंडक

    शाम होते-होते हवा की रफ्तार और तेज हो गई, जिससे वातावरण में ठंडक घुल गई। कई जगहों पर धूल भरी हवाएं चलीं, जबकि कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी की भी सूचना मिली।

    गेहूं कटनी पर संकट

    इन दिनों क्षेत्र में गेहूं की कटाई जोरों पर है। ऐसे में तेज हवा और संभावित बारिश किसानों के लिए परेशानी का कारण बन गई है। खेतों में खड़ी फसल गिरने का खतरा है, वहीं कटे हुए गेहूं को सुरक्षित रखना भी चुनौती बन गया है।

    अन्य फसलों पर भी असर

    मौसम के इस बदलाव का असर मक्का और सब्जी की फसलों पर भी पड़ सकता है। किसान लगातार बदलते मौसम को लेकर चिंतित हैं। तेज हवा और बादलों के कारण शाम के समय बाजारों में भीड़ कम रही। लोग जल्दी घर लौटते नजर आए, जिससे कारोबार पर भी असर पड़ा।

    24 से 48 घंटे में बारिश के आसार

    मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 से 48 घंटों में आंधी-तूफान के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। प्रशासन ने अलर्ट जारी कर किसानों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

    दिनभर का मौसम क्रम

    सुबह हल्की ठंडक के बाद धूप निकली, 10 बजे के बाद तापमान बढ़ा और उमस महसूस हुई। दोपहर एक बजे के बाद बादलों की आवाजाही शुरू हुई और तीन बजे के आसपास काले बादल छा गए। शाम पांच बजे के बाद ठंडी हवा चलने से मौसम सुहाना हो गया।

    मौसम के इस उतार-चढ़ाव के बीच किसान अपनी फसल बचाने के लिए हर संभव उपाय करने में जुटे हैं।