क्रिप्टो मार्केट में हलचल, बिटकॉइन और इथेरियम की कीमतों में उछाल
क्रिप्टो बाजार में बिटकॉइन और इथेरियम की कीमतों में उछाल देखा गया, जिसकी मुख्य वजह शॉर्ट कवरिंग और नई खरीदारी है। खुदरा निवेशकों की भागीदारी मजबूत बनी ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर
नई दिल्ली। Bitcoin करीब 68,394 डॉलर के आसपास ट्रेड करता नजर आया, जबकि Ethereum 2,011 डॉलर के आसपास मजबूती से टिके रहा। ये तेजी अचानक आई और इसकी बड़ी वजह रही शॉर्ट पोजिशन्स का कवर होना। जैसे ही नीचे की तरफ दांव लगाने वाले ट्रेडर्स ने अपने सौदे काटे, मार्केट में तेज उछाल देखने को मिला।
अब अच्छी बात ये है कि नई खरीदारी धीरे-धीरे बन रही है। ये बहुत पॉजिटिव संकेत है क्योंकि अगर तेजी सिर्फ शॉर्ट कवरिंग से आती है तो टिकती नहीं, लेकिन जब फ्रेश बाइंग जुड़ती है तो मार्केट को स्थिरता मिलती है।
रिटेल निवेशकों की बात करें तो इस उतार-चढ़ाव वाले दौर में भी उनकी भागीदारी मजबूत बनी हुई है। इसका मतलब साफ है — छोटे निवेशक अभी भी क्रिप्टो कहानी से बाहर नहीं हुए हैं। एक्टिव ट्रेडिंग और लगातार दिलचस्पी इस मार्केट को सपोर्ट दे रही है।
टेक्नोलॉजी फ्रंट पर भी बड़ी खबर आई है। Vitalik Buterin, जो Ethereum के को-फाउंडर हैं, उन्होंने नेटवर्क को और ज्यादा डिसेंट्रलाइज्ड बनाने का प्रस्ताव रखा है। उनका फोकस है कि ब्लॉक बिल्डर्स में सेंट्रलाइजेशन कम हो, ताकि लंबी अवधि में Ethereum नेटवर्क ज्यादा सुरक्षित और स्थिर बने। यह कदम आने वाले समय में Ethereum की विश्वसनीयता को और मजबूत कर सकता है।
यूरोप से भी अहम अपडेट आ रही है। वहां के बड़े बैंक एक यूरो-बैक्ड स्टेबलकॉइन लॉन्च करने पर चर्चा कर रहे हैं। इसका मकसद है क्रिप्टो एक्सचेंजों में लिक्विडिटी बढ़ाना। साफ है कि पारंपरिक वित्तीय संस्थान अब डिजिटल एसेट्स की दुनिया में कदम तेजी से बढ़ा रहे हैं। तो कुल मिलाकर, शॉर्ट कवरिंग से आई तेजी के बाद अब नजर रहेगी कि क्या फ्रेश बाइंग इस रैली को आगे बढ़ा पाती है या नहीं।
(निश्चल शेट्टी WazirX के संस्थापक हैं, जो भारत के प्रमुख क्रिप्टो एक्सचेंजों में से एक है। वे Web3 इकोसिस्टम में एक प्रमुख आवाज़ हैं और भारत में ब्लॉकचेन-नेटिव प्रोडक्ट डेवलपमेंट को लगातार बढ़ावा देते रहे हैं।)
डिस्क्लेमर: यह लेख सिर्फ जागरुकता के लिए है और किसी भी प्रकार से क्रिप्टो में निवेश की सलाह नहीं है। क्रिप्टो में निवेश जोखिमभरा है। भारत में क्रिप्टो निवेश अविनियमित है। किसी भी निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श जरूर लें। किसी भी वित्तीय नुकसान के लिए जागरण उत्तरदायी नहीं होगा।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।