सर्च करे
Home

Trending

    loading ads...
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    केंद्रीय कर्मचारियों का DA बढ़कर हुआ 60%, अश्विनी वैष्णव ने की घोषणा; चपरासी से IAS तक की कितनी बढ़ी सैलरी?

    Updated: Sat, 18 Apr 2026 03:45 PM (IST)

    DA Hike News: केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने घोषणा की कि केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (DA) 2% बढ़कर 60% हो गया है। यह बढ़ोतरी 1 जनवरी 2026 ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    केंद्रीय कर्मचारियों का DA बढ़कर हुआ 60%

    नई दिल्ली। DA Hike News: केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके जानकारी दी कि केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाया (DA Hike Increase) गया है। उन्होंने बताया कि केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाकर 60% कर दिया गया है। यानी इसमें 2 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है। इससे पहले यह 58 फीसदी था। आज महंगाई भत्ते में हुई घोषणा से पहले यह यह अक्टूबर 2025 में बढ़ाया गया था।

    यह बढ़ोतरी 1 जनवरी 2026 से लागू होगी। यानी केंद्रीय कर्मचारियों को जनवरी से अप्रैल तक का एरियर भी मिलेगा। डीए बढ़ने से चपरासी से लेकर IAS तक की सैलरी बढ़ जाएगी।

    महंगाई भत्ते का 60 फीसदी होने का मतलब है कि बेसिक सैलरी जितनी भी होगी उसका 60 फीसदी महंगाई भत्ता कर्मचारियों को मिलेगा। अगर आपकी बेसिक सैलरी 40 हजार रुपये है तो आपको महंगाई भत्ता 24 हजार रुपये महंगाई भत्ते के रूप में मिलेगा। 

    केंद्रीय कैबिनेट ने दी महंगाई भत्ता बढ़ाने की मंजूरी

    शनिवार को केंद्रीय कैबिनेट ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते (DA) में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई राहत (DR) को मंजूरी दे दी।

    महंगाई भत्ते (DA) की घोषणा साल में दो बार, अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (AICPI) के जरिए मापे गए महंगाई के आंकड़ों के आधार पर की जाती है।

    यह घोषणा ऐसे समय में हुई है जब बढ़ोतरी में देरी को लेकर व्यापक चिंताएं थीं, और सरकारी कर्मचारी भत्ते को जारी करने तथा तीन महीने के बकाया का भुगतान करने की मांग कर रहे थे।

    पिछली बार DA में बढ़ोतरी 1 अक्टूबर, 2025 को मंजूर की गई थी, जब केंद्रीय कैबिनेट ने 3% की बढ़ोतरी को मंजूरी दी थी, जिससे महंगाई भत्ता मूल वेतन के 55% से बढ़कर 58% हो गया था। अब यह बढ़कर 60% फीसदी हो गया है।

    चपरासी से IAS तक की सैलरी कितनी हो जाएगी?

    DA में यह बढ़ोतरी 7वें वेतन आयोग के तहत लागू होगी, क्योंकि 8वां वेतन आयोग अभी लागू होना बाकी है। अब, आइए जानते हैं कि 2% DA बढ़ोतरी के बाद केंद्र सरकार के कर्मचारियों की मासिक सैलरी में कितनी बढ़ोतरी की उम्मीद की जा सकती है।

    DA Hike से कितनी सैलरी बढ़ी
    क्रमांक पद बेसिक सैलरी पुराना महंगाई भत्ता (DA) नया महंगाई भत्ता सैलरी में कितनी हुई बढ़ोतरी
    1 चपरासी 18000 10440 10800 360
    2 क्लर्क 19900 11542 11940 398
    3 अपर डिवीजन क्लर्क 25500 14790 15300 510
    4 सेक्शन ऑफिसर 56100 32538 33660 1122
    5 डायरेक्टर 123000 71340 73800 2460
    6 जॉइन्ट सेक्रेटरी 144200 83636 86520 2884
    7 सेक्रेटरी 225000 130500 135000 4500
    नोट- डीए बढ़ोतरी रुपये में।

    यह भी पढ़ें- Gold Silver Import: 721 टन सोना और 7334 टन चांदी भारत आई, FY26 के गोल्ड-सिल्वर इंपोर्ट का डेटा जारी