सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

DA Hike: महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी के बाद कितनी बढ़ जाएगी सैलरी? ₹18000 से ₹56000 तक का पूरा कैलकुलेशन

Published: Thu, 29 Oct 2026 01:05 PM (IST)

DA Hike 2026: सरकार ने महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी की घोषणा की है, जिससे डीए अब 60% से ...और पढ़ें

DA Hike: महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी के बाद कितनी बढ़ जाएगी सैलरी? ₹18000 से ₹56000 तक का पूरा कैलकुलेशन

DA Hike: महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी के बाद कितनी बढ़ जाएगी सैलरी? ₹18000 से ₹56000 तक का पूरा कैलकुलेशन

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली| DA Hike Latest News: दीवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के गुड न्यूज मिल चुकी है। केंद्र सरकार ने महंगाई भत्ते में 3% (DA Hike) की बढ़ोतरी का एलान कर दिया। जिससे अब डीए 60% से बढ़कर 63% हो गया है।

यह नई दरें 1 जुलाई 2026 से प्रभावी होंगी। इस बड़े फैसले से देश के लगभग 49 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 69 लाख पेंशनर्स को सीधा फायदा मिलेगा। इससे उनकी सैलरी में शानदार इजाफा होना तय है।

सरकारी खजाने पर ₹10,016 करोड़ का बोझ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में इस फैसले पर मुहर लगाई गई। इस बढ़ोतरी से सरकारी खजाने पर सालाना 10,016 करोड़ रुपए का अतिरिक्त वित्तीय बोझ पड़ेगा। यह फैसला लगातार बढ़ती महंगाई के असर को कम करने के लिए लिया गया है।

यह भी पढ़ें- DA Hike 2026: सरकार ने बढ़ाया महंगाई भत्ता, अक्टूबर की सैलरी के साथ आएगा बढ़ा डीए; आदेश 1 जनवरी से लागू

लेवल 1 से 10 तक, कितनी बढ़ेगी सैलरी?

सवाल है कि आखिर डीए में 3% की बढ़ोतरी से आपकी सैलरी में हर महीने कितने रुपए की बढ़ोतरी होगी? नीचे दी गई टेबल में लेवल 1 से लेकर लेवल 10 तक का पूरा कैलकुलेशन (DA Hike Calculation) समझाया गया है।

पे लेवल न्यूनतम मूल वेतन (₹ प्रति माह) पुराना डीए (60%) नया डीए (63%) मासिक बढ़ोतरी
Level 1 ₹18,000 ₹10,800 ₹11,340 ₹540
Level 2 ₹19,900 ₹11,940 ₹12,537 ₹597
Level 3 ₹21,700 ₹13,020 ₹13,671 ₹651
Level 4 ₹25,500 ₹15,300 ₹16,065 ₹765
Level 5 ₹29,200 ₹17,520 ₹18,396 ₹876
Level 6 ₹35,400 ₹21,240 ₹22,302 ₹1,062
Level 7 ₹44,900 ₹26,940 ₹28,287 ₹1,347
Level 8 ₹47,600 ₹28,560 ₹29,988 ₹1,428
Level 9 ₹53,100 ₹31,860 ₹33,453 ₹1,593
Level 10 ₹56,100 ₹33,660 ₹35,343 ₹1,683

कब मिलेगा एरियर और बढ़ा हुआ वेतन?

कर्मचारियों को अक्टूबर महीने की सैलरी के साथ बढ़ा हुआ डीए नहीं मिलेगा, क्योंकि वेतन चक्र महीने की 15 तारीख से अगली 15 तारीख तक चलता है। कर्मचारियों को जुलाई से अक्टूबर तक यानी 4 महीने का बकाया एरियर नवंबर के आखिर में मिलने वाली सैलरी के साथ दिया जाएगा।

हालांकि, ऑल इंडिया डिफेंस एंप्लॉइज फेडरेशन (AIDEF) के सचिव सी श्रीकुमार का कहना है कि उनका संगठन सरकार से यह मांग करेगा कि कर्मचारियों को एरियर का भुगतान दीवाली से पहले ही कर दिया जाए ताकि त्योहार फीका न पड़े।

अन्य वेतन आयोग के कर्मचारियों को भी लाभ

केवल सातवें वेतन आयोग के दायरे वाले कर्मचारी ही नहीं, बल्कि पुराने वेतन आयोगों के तहत आने वाले कर्मचारियों को भी इस बढ़ोतरी का लाभ मिलेगा।

  • छठा वेतन आयोग (6th CPC): डीए की दर 262% से बढ़कर 269% हो गई है।
  • पांचवां वेतन आयोग (5th CPC): डीए की दर 483% से बढ़कर 497% हो गई है।

यह डीए जुलाई 2025 से जून 2026 के बीच अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (AICPI-IW) के 12 महीने के औसत (148.65) के आधार पर तय किया गया है।

कर्मचारियों को आठवें वेतन आयोग से उम्मीद

भले ही डीए बढ़ने से कर्मचारियों के चेहरे पर खुशी है, लेकिन कर्मचारी संगठनों का कहना है कि यह बढ़ोतरी वास्तविक महंगाई को पूरी तरह कवर नहीं कर पाती। AIDEF के सचिव सी श्रीकुमार ने कहा कि श्रम मंत्रालय द्वारा सूचकांक में ली जाने वाली कीमतें बाजार की असल खुदरा कीमतों से काफी कम हैं। उन्होंने उम्मीद जताई है कि आने वाला आठवां वेतन आयोग इस गंभीर विसंगति को दूर करेगा।

यह भी पढ़ें- 8th Pay Commission: महंगाई भत्ता 3% बढ़कर 63% हुआ, अब आठवें वेतन आयोग में होगा मर्ज?