सर्च करे
Home

Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
    Leaders
    Budget Logo
    • Presented By

      SBI
    • Associate Sponsor

      SBI

    DA Hike पर फेडरेशन की मांग: 2% से राहत नहीं, मूल वेतन में मर्ज करें महंगाई भत्ता

    Updated: Tue, 03 Feb 2026 06:02 PM (IST)

    DA Hike News: केंद्रीय कर्मचारियों को होली से पहले महंगाई भत्ते में 2% बढ़ोतरी का तोहफा मिल सकता है। AICPI डेटा के आधार पर यह वृद्धि संभावित है। हालां ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    DA Hike पर फेडरेशन की मांग: 2% से राहत नहीं, मूल वेतन में मर्ज करें महंगाई भत्ता

    नई दिल्ली। DA Hike News: सरकारी कर्मचारियों को होली के त्योहार से पहले केंद्र सरकार एक बड़ा तोहफा दे सकती है। यह तोहफा डीए में बढ़ोतरी को लेकर होगा। अभी तक AICPI के डेटा का इंतजार था, लेकिन अब इसका डेटा आ गया है। क्योंकि सरकार इसी डेटा के आधार पर महंगाई भत्ता बढ़ाती है। यानी अब महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का रास्ता साफ हो गया है। लेकिन ऑल इंडिया एनपीएस इंप्लाई फेडरेशन, सरकार द्वारा की जाने वाली संभावित बढ़ोतरी से खुश नहीं है।

    मीडिया में ऐसी खबरें चल रही है कि इसमें 2 फीसदी तक (DA Hike) की बढ़ोतरी हो सकती है। लेकिन ऑल इंडिया एनपीएस इंप्लाई फेडरेशन के अध्यक्ष ने साफ कहा कि 2 फीसदी की बढ़तोरी से कर्मचारियों को राहत नहीं मिलने वाली।

    DA में कितनी हो सकती है बढ़ोतरी?

    दिसंबर, 2025 के लिए ऑल-इंडिया CPI-IW 148.2 पॉइंट्स पर रहा। नवंबर के लिए AICPI इंडेक्स भी इतना ही (148.2 पॉइंट्स) था, जबकि अक्टूबर में यह 147.7 पॉइंट्स पर था।

    मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि अब केंद्रीय कर्मचारियों को 60 प्रतिशत की दर से महंगाई भत्ता (DA) दिया जाएगा। रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि सरकार मार्च महीने में इस बारे में घोषणा करेगी। DA बढ़ाने के लिए 7वें केंद्रीय वेतन आयोग की सिफारिशों पर आधारित तय फॉर्मूले का पालन किया जाएगा। इस हिसाब से डीए में 2 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

    अध्यक्ष बोले- 2 फीसदी से नहीं मिलेगी राहत

    ऑल इंडिया एनपीएस इंप्लाई फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. मंजीत पटेल ने जागरण बिजनेस को बताया, "महंगाई आसमान छू रही है। सोने चांदी के भाव भी बेतहाशा बढ़ चुके हैं, लेकिन सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता सरकारी आंकड़ों में 2% वृद्धि की तरफ इशारा कर रहा है। पे कमीशन एक साल पहले से लेट हो चुका है। अब राहत इस 2% महंगाई भत्ते से नहीं मिलेगी, बल्कि इस भत्ते को बेसिक सैलरी में मर्ज करने से मिल सकती है। सरकार को इस तरफ प्राथमिकता से ध्यान देना चाहिए।"

    केंद्र सरकार के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता साल में दो बार रिवाइज किया जाता है। पहला जनवरी से जून तक दिया जाता है, जबकि दूसरा जुलाई से दिसंबर तक दिया जाता है।

    जब तक सरकार नए DA Hike की घोषणा नहीं करती, तब तक कर्मचारियों को 58 प्रतिशत की दर से DA दिया जाएगा। हालांकि, एक बार जब सरकार DA में बढ़ोतरी की घोषणा कर देगी, तो बढ़ी हुई रकम एरियर के साथ दी जाएगी।

    यह भी पढ़ें- PM Kisan Yojana: बीत गया बजट, आने वाला है होली का त्योहार, कब आएंगे 2-2 हजार; 22वीं किस्त को लेकर अलर्ट!