सर्च करे
Home

Trending

    loading ads...
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    EPF Rules: ईपीएफ में दिया Bank Account हो जाए बंद तो क्या करें, कैसे करें नया अकाउंट लिंक?

    Updated: Thu, 09 Apr 2026 12:39 PM (IST)

    EPF News: यह लेख बताता है कि यदि आपका ईपीएफओ से जुड़ा बैंक खाता इनएक्टिव हो जाए तो क्या करें? इसमें सक्रिय खाते को लिंक करने के महत्व पर जोर दिया गया ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    EPFO News: लगभग हर नौकरीपेशा की सैलरी का कुछ हिस्सा पीएफ खाते में जमा होता है। यह पैसे कर्मचारियों को रिटायरमेंट पर मिलते हैं। हालांकि कुछ स्थितियों में यह पैसे पहले भी निकाले जा सकते हैं। लेकिन क्या होगा जब किसी भी कारण के चलते इससे जुड़ा बैंक अकाउंट ही बंद हो जाए, ऐसी स्थिति में आप क्या करेंगे?

    क्यों है एक्टिव अकाउंट का लिंक होना जरूरी?

    कर्मचारी इसी उम्मीद से पीएफ में पैसा डालते हैं कि भविष्य में जरूरत पड़ने पर यह पैसे उनके काम आएंगे। इसके अलावा रिटायरमेंट में यह पैसे उनके बुढ़ापे का सहारा बनेंगे। लेकिन किसी भी स्थिति में ईपीएफ में जमा पैसे आप तभी निकाल सकते हैं, जब आपका एक्टिव बैंक अकाउंट इससे लिंक हो। 

    अगर एक्टिव अकाउंट ईपीएफ से लिंक नहीं होता तो आपको निकासी के समय परेशानी आ सकती है। इसलिए यह ध्यान रखें कि आपका एक्टिव अकाउंट ही ईपीएफ से लिंक हो। 

    आइए जानते हैं कि आप कैसे चेक कर सकते हैं आपका कौन-सा बैंक अकाउंट ईपीएफ से लिंक है और इसे आप कैसे बदल सकते हैं। 

     कैसे चेक करें कौन-सा बैंक अकाउंट लिंक है?

    • इसके लिए सबसे पहले Employee EPFO Member Portal पर जाएं। 
    • लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज कर इसमें लॉगिन कर लें। 
    • अब यहां आपको आसानी से दिख जाएगा कि कौन-सा बैंक अकाउंट लिंक है।
    • अगर ये बैंक अकाउंट इनएक्टिव है तो इसे तुरंत चेंज कर लें। 
    • इसे आप ईपीएफओ की वेबसाइट से ही बदला जा सकता है। 

     कैसे चेंज करें अकाउंट? 

    • सबसे पहले यूएएन नंबर और पासवर्ड के जरिए ईपीएफओ मेंबर ई-सेवा पोर्टल पर लॉगिन करें। 
    • अब मैनेज मेनू वाले ऑप्शन पर क्लिक करें। 
    • इसके बाद KYC वाला ऑप्शन सेलेक्ट करना होगा। 
    • यहां आपको कई ऑप्शन मिलेंगे, इसमें से बैंक वाले ऑप्शन पर क्लिक करें। 
    •  अब यहां आप नया अकाउंट नंबर दर्ज कर सकते हैं। लेकिन चेंज करने से पहले ये जरूर देख लें कि 
    • आप जिस अकाउंट को लिंक करने जा रहे हैं वो एक्टिव हो। 
    • बैंक अकाउंट दर्ज करने के बाद आपको IFSC कोड दर्ज करना होगा। 
    • अब सेव वाले ऑप्शन पर क्लिक कर दें। 

    कब तक बदल जाएगा अकाउंट?

     आपको बैंक डिटेल्स का स्टेटस तब तक पेंडिंग दिखेगा, जब तक बैंक और एंप्लॉयर दोनों ही इसे अप्रूव कर दें। अप्रूव करने के बाद ही आपका बैंक अकाउंट अपडेट हो जाएगा। 

    यह भी पढ़ें:-Ayushman Card: आपके शहर में किन-किन अस्पतालों में में मिल रहा है आयुष्मान कार्ड से इलाज, ऐसे करें चेक