सर्च करे
Home

Trending

    करोड़ों प्राइवेट कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, वित्त वर्ष 2025-26 के लिए EPFO ने किया ब्याज दरों का ऐलान

    Updated: Mon, 02 Mar 2026 03:49 PM (IST)

    कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने करोड़ों सैलरी पेशा कर्मचारियों को एक बड़ा अपडेट दिया है। ईपीएफओ बोर्ड ने ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं करने का फै ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    नई दिल्ली। देश के करोड़ों सैलरी पेशा कर्मचारियों के लिए एक बड़ी खबर है। दरअसल, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने EPFO की ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है और इसे 8.25 फीसदी पर अपरिवर्तित रखा है। समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने सोमवार को वित्त वर्ष 2025-26 के लिए कर्मचारियों की भविष्य निधि (EPF) जमा पर ब्याज दर 8.25 प्रतिशत निर्धारित की है, जो लगातार दूसरे वर्ष बरकरार रखी गई है।

    कर्मचारी भविष्य निधि संगठन की सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज की बैठक हुई, जिसमें पीएफ ब्याज दरों को लेकर यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज EPFO का सर्वोच्च निर्णय लेने वाला निकाय है, जो फंड के प्रबंधन, निवेश और वितरण की निगरानी करता है।

    ऑटोमेटिक क्लेम सेटलमेंट के लिए अहम प्रोजेक्ट को मंजूरी

    डॉ. मनसुख मांडविया ने ईपीएफ के केंद्रीय न्यासी बोर्ड (CBT) की 239वीं बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि केंद्रीय बोर्ड ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए ईपीएफ के ग्राहकों को 8.25% की ब्याज दर की सिफारिश की। इसके अलावा, बोर्ड ने 1,000 रुपये या उससे कम की बकाया राशि वाले निष्क्रिय ईपीएफ खातों में ऑटोमेटिक क्लेम सेटलमेंट शुरू करने के लिए एक पायलट प्रोजेक्ट को मंजूरी दी; जिसमें लगभग 5.68 करोड़ रुपये की राशि वाले 1.33 लाख से अधिक खाते शामिल होंगे।

    पिछले साल फरवरी में, ईपीएफओ ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए ब्याज दर को 8.25 प्रतिशत पर बरकरार रखा था। हालांकि, 2024 में, इसने वित्त वर्ष 2023-24 के लिए ब्याज दर को मामूली रूप से बढ़ाकर 8.25 प्रतिशत कर दिया, जो वित्त वर्ष 2022-23 में 8.15 प्रतिशत थी। ईपीएफओ बोर्ड के इस फैसले का असर करोड़ों PF खाताधारकों पर पड़ सकता है। क्योंकि इससे उनके रिटायरमेंट फंड पर मिलने वाले रिटर्न तय होते हैं।

    CBT के फैसले के बाद, 2025-26 के लिए ईपीएफ जमा पर ब्याज दर को अनुमोदन के लिए वित्त मंत्रालय को भेजा जाएगा। सरकार द्वारा इसकी पुष्टि होते ही, 2025-26 की ब्याज दर सात करोड़ से अधिक ईपीएफओ ग्राहकों के खातों में जमा कर दी जाएगी।