सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

SAP Layoffs: इस मल्टीनेशनल सॉफ्टवेयर कंपनी में फिर जाने वाली है नौकरियां, 10000 पदों को खत्म करने की तैयारी

Published: Fri, 27 Nov 2026 09:55 AM (IST)

जर्मन सॉफ्टवेयर कंपनी SAP SE आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के दौर के लिए अपने कारोबार को पुनर्गठित कर रही है। इस प्रक्रिया के तहत कंपनी कम से कम 10,000 नौकरियों को खत्म करने पर विचार कर रही है।

News Article Hero Image

HighLights

  1. SAP SE, AI के मद्देनजर रि-स्ट्रक्चरिंग पर विचार कर रही है।

  2. कंपनी का 10,000 से अधिक नौकरियों में कटौती का प्लान है।

  3. CEO क्रिश्चियन क्लेन 'AI-फर्स्ट' रणनीति को आगे बढ़ा रहे हैं।

नई दिल्ली। जर्मन सॉफ्टवेयर कंपनी SAP SE अपने कारोबार को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के दौर के हिसाब से ढालने के लिए एक बड़े पुनर्गठन (Restructuring) की योजना बना रही है। इस प्रक्रिया के तहत कंपनी कम से कम 10,000 नौकरियों को खत्म करने पर विचार कर रही है। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट में इस मामले की जानकारी रखने वाले लोगों ने यह बताया है।

इस प्रस्तावित रिस्ट्रीक्चरिंग से SAP के ग्लोबल वर्कफोर्स का कम से कम 9% हिस्सा प्रभावित हो सकता है। रिपोर्ट के अनुसार, नौकरियों में कटौती की अंतिम संख्या अभी तय नहीं हुई है और श्रमिक प्रतिनिधियों के साथ बातचीत के बाद इसमें बदलाव आ सकता है। इससे पहले कंपनी ने 2024 में घोषित पिछले रिस्ट्रक्चरिंग प्रोग्राम के तहत लगभग 10,000 पदों को खत्म किया गया था, जिस पर करीब 3 अरब यूरो (3.3 अरब डॉलर) का खर्च आया था।

AI फर्स्ट पर तेजी से काम

कंपनी में छंटनी का यह घटनाक्रम इस साल कार्यकारी बोर्ड में हुए दो फेरबदल के बाद सामने आया है, क्योंकि मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) क्रिश्चियन क्लेन 'AI-फर्स्ट' रणनीति को आगे बढ़ा रहे हैं। SAP के छह कार्यकारी बोर्ड सदस्यों में से दो सदस्य मार्च में कंपनी छोड़ देंगे।

कंपनी ने ब्लूमबर्ग को बताया कि "SAP लगातार अपने संगठन की समीक्षा करता रहता है, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि वह अपनी रणनीति और ग्राहकों की जरूरतों के अनुरूप बना रहे।" कंपनी ने संभावित छंटनी पर कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

प्रोडक्ट और ऑपरेशन में भी बदलाव का प्लान

रिपोर्ट के अनुसार, SAP अपने प्रोडक्ट डेवलपमेंट और सेल्स ऑपरेशंस में बड़ा बदलाव करने की योजना बना रही है, क्योंकि क्लाइन कंपनी के एप्लिकेशन में AI क्षमताओं को शामिल करना चाहते हैं। सभी विभागों से कहा गया है कि वे ऐसे क्षेत्रों की पहचान करें जहां कर्मचारियों की संख्या कम की जा सकती है; इसमें प्रोडक्ट, इंजीनियरिंग और सेल्स टीमों पर विशेष ध्यान देने को कहा गया है।

ये भी पढ़ें - दुनिया के सबसे बड़े अरबपति का एलान, US के हर बच्चे को देंगे स्पेसएक्स के 2 शेयर; 'ट्रंप अकाउंट' होना जरूरी!

क्लेन ने पहले ही प्रोडक्ट चीफ मुहम्मद आलम की ज़्यादातर ज़िम्मेदारियाँ संभाल ली हैं; आलम का कॉन्ट्रैक्ट मार्च में खत्म हो रहा है। सेल्स चीफ थॉमस सॉरेसिग ने भी पिछले हफ़्ते घोषणा की कि वे SAP छोड़कर आयोनोस ग्रुप SE (Ionos Group SE) के CEO का पद संभालेंगे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।