सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

HDFC Bank के CEO शशिधर जगदीशन का इस्तीफा, 30 साल बाद छोड़ेंगे पद; क्या 1 लाख के जुर्माने का है असर?

By Jagran BusinessEdited By: Ankit Kumar Katiyar
Updated: Sat, 29 Aug 2026 08:20 PM (IST)

HDFC Bank News: एचडीएफसी बैंक के प्रबंध निदेशक और सीईओ शशिधर जगदीशन अक्टूबर में अपना पद छोड़ देंगे, उन्होंने पुनर्नियुक्ति ...और पढ़ें

30 साल बाद बैंक छोड़ेंगे CEO जगदीशन, अक्टूबर में होंगे रिटायर

30 साल बाद बैंक छोड़ेंगे CEO जगदीशन, अक्टूबर में होंगे रिटायर

HighLights

  1. शशिधर जगदीशन अक्टूबर में एचडीएफसी बैंक के सीईओ पद से हटेंगे।

  2. उन्होंने अपनी वर्तमान अवधि के बाद पुनर्नियुक्ति से इनकार किया।

  3. हाल ही में उन पर 1 लाख रुपये का जुर्माना लगा था।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली| एचडीएफसी बैंक के प्रबंध निदेशक और सीईओ शशिधर जगदीशन अक्टूबर में अपना पद छोड़ देंगे। इसका कारण यह है कि उन्होंने अपनी वर्तमान अवधि समाप्त होने के बाद पुनर्नियुक्ति के लिए विचार करने से इनकार कर दिया है। बैंक ने रेग्युलेटरी फाइलिंग में यह जानकारी दी है। जगदीशन 26 अक्टूबर को रिटायर होंगे, जहां उन्होंने लगभग तीन दशकों तक सेवा दी है।

एचडीएसी बैंक के बोर्ड ने जगदीशन के उत्तराधिकारी के चयन और नियुक्ति की प्रक्रिया को "समय पर" तेज करने का निर्णय लिया है। फाइलिंग में कहा गया है कि बोर्ड ने उनके समर्पण, नेतृत्व, बैंक की वृद्धि और स्थिरता में योगदान की गहरी सराहना की है।

जगदीशन पर लगा 1 लाख रुपए का जुर्माना

हाल ही में, जगदीशन पर महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम (एमएसआरडीसी) मामले में खराब आचरण के लिए एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया था। बैंक का शेयर पिछले कुछ महीनों से खराब प्रदर्शन कर रहा है। इसी वर्ष मार्च में बैंक के गैर-कार्यकारी चेयरमैन अंतनु चक्रवर्ती ने नैतिकता और प्रशासनिक चिंताओं का हवाला देते हुए इस्तीफा दे दिया था।

यह भी पढ़ें- कर्जमाफी के 'महासंग्राम' में HDFC की हुंकार, ₹22000 करोड़ के लोन में 99.97% के 'मेगा डिस्काउंट' पर लटकी तलवार!