₹7.2 करोड़ का छप्परफाड़ पैकेज! गोल्ड ट्रेडर्स की भारी डिमांड, इन कंपनियों में अभी भी हैं वैकेंसी
हांगकांग में कीमती धातुओं के बाजार के विस्तार और टैलेंट के लिए बढ़ती प्रतिस्पर्धा के कारण सोने के ट्रेडर अब अधिक वेतन पैकेज की मांग कर रहे हैं। शहर खु ...और पढ़ें

गोल्ड ट्रेडर्स को मिल रही करोड़ों की सैलरी

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
नई दिल्ली। हांगकांग में सोने के ट्रेडर अब ज्यादा सैलरी पैकेज मांग रहे हैं। दरअसल वहां कीमती धातुओं के बाजार का विस्तार हो रहा है और पुराने ग्लोबल बैंक, नए आए खिलाड़ियों के साथ टैलेंट के लिए मुकाबला कर रहे हैं। इसी का फायदा उठाते हुए ट्रेडर अब मोटी सैलरी चाहते हैं। मुकाबला अब और भी ज्यादा कड़ा हो गया है, क्योंकि यह एशियाई शहर खुद को सोने-चांदी के एक बड़े हब के तौर पर स्थापित कर रहा है।
हांगकांग में बढ़ रहा गोल्ड कारोबार
हांगकांग अब ट्रेडिंग हाउस, चाइनीज सिक्योरिटी फर्म्स और फिनटेक कंपनियों को अपनी ओर खींच रहा है। वैसे भी गोल्ड ने पिछले साल दुनिया भर के में रिकॉर्ड तोड़ रिटर्न दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इन्हीं कारणों से कई तरह की कंपनियाँ हांगकांग में अपना कीमती धातुओं का कारोबार बढ़ा रही हैं।
कितनी मिल ही सैलरी?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हांगकांग में सीनियर पदों के लिए सालाना बेस सैलरी लगभग HK$3 मिलियन ($383,000 या 3.6 करोड़ रुपये) है। साथ ही पहले साल के बोनस के तौर पर इतनी ही रकम और मिलती है। यानी कुल हो गए 7.2 करोड़ रुपये।
जबकि मिड-लेवल के एग्जीक्यूटिव्स को HK$800,000 से HK$1.2 मिलियन (95.3 लाख रुपये से 1.42 करोड़ रुपये) के बीच सैलरी ऑफर की जा रही है। कुछ मामलों में, यह पहले के मुकाबले लगभग 30% अधिक है।
साल 2025 रहा सबसे शानदार
2025 में दुनिया भर में कीमती धातुओं की ट्रेडिंग डेस्क ने अनुमानित $3.9 बिलियन (36380 करोड़ रुपये) का रेवेन्यू कमाया। यह इस इंडस्ट्री का अब तक का सबसे अच्छा साल था, जिसमें सोने और चांदी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए, और सप्लाई और डिमांड के बीच असंतुलन ने पैसे कमाने के नए मौके पैदा किए।
ये कंपनियां दे रहीं नौकरी का मौका
अभी हांगकांग में कीमती धातुओं के क्षेत्र में नौकरियों के विज्ञापन देने वाली कंपनियों में HSBC Holdings Plc, Bank of China (Hong Kong) Ltd., Industrial and Commercial Bank of China (Asia) Ltd., ट्रेडर MKS Pamp SA और ब्रोकर Marex Group Plc शामिल हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।