सर्च करे
Home

Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
    Leaders
    Budget Logo
    • Presented By

      SBI
    • Associate Sponsor

      SBI

    'India-US Trade Deal से जेम्स-ज्वैलरी, टेक्सटाइल, एग्री और डेयरी सेक्टर को मिलेगा बूस्टर डोज', गोयल का बड़ा दावा

    Updated: Tue, 03 Feb 2026 08:28 PM (IST)

    India-US Trade Deal: वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने बताया कि भारत-अमेरिका व्यापार समझौता अंतिम चरण में है, जिससे जेम्स-ज्वैलरी, टेक्सटाइल, इंजीनियरिंग औ ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    'India-US Trade Deal से जेम्स-ज्वैलरी, टेक्सटाइल, एग्री और डेयरी सेक्टर को मिलेगा बूस्टर डोज', गोयल का बड़ा दावा

    स्मार्ट व्यू- पूरी खबर, कम शब्दों में

    नई दिल्ली| भारत-अमेरिका ट्रेड डील अब आखिरी दौर में है और इसका सीधा फायदा जेम्स-ज्वैलरी, टेक्सटाइल, इंजीनियरिंग और मरीन सेक्टर को मिलने वाला है। यह दावा वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल (Piyush Goyal) ने किया है।

    पीयूष गोयल ने मंगलवार को साफ कहा कि भारत अमरेरिका ट्रेड डील (India US Trade Deal) में भारत ने कृषि और डेयरी सेक्टर के हितों से कोई समझौता नहीं किया। उन्होंने बताया कि यह समझौता भारतीय उद्योगों के लिए बड़े एक्सपोर्ट मौके खोलेगा, खासकर MSME सेक्टर को इसका बड़ा लाभ मिलेगा।

    इन्हें अमेरिकी बाजार में मिलेंगे नए अवसर

    गोयल के मुताबिक, इस डील से इंजीनियरिंग गुड्स बनाने वाली कंपनियों को, टेक्सटाइल इंडस्ट्री, जेम्स और ज्वैलरी कारोबार, लेदर-फुटवियर सेक्टर और मरीन प्रोडक्ट्स एक्सपोर्टर्स को अमेरिकी बाजार में नए अवसर मिलेंगे। उन्होंने समझौते की पूरी डिटेल साझा नहीं की, लेकिन कहा कि संयुक्त बयान जल्द जारी होगा, जिससे डील की रूपरेखा साफ हो जाएगी।

    पीयूष गोयल ने कहा कि कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने अमेरिका के साथ बहुप्रतीक्षित व्यापार समझौता पूरा किया है और देश उन्हें बधाई दे रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump के व्यक्तिगत रिश्तों ने इस समझौते को संभव बनाने में मदद की।

    यह भी पढ़ें- India-US Trade Deal: 'भारत 500 अरब डॉलर का अमेरिकी सामान खरीदेगा', ट्रंप का बड़ा दावा, लेकिन ये कितना सही?

    जवाबी शुल्क 50% से घटकर 18% हो जाएगा

    गोयल के मुताबिक, इस डील के तहत भारतीय उत्पादों पर लगने वाला जवाबी शुल्क 50% से घटकर 18% हो जाएगा, जिससे एक्सपोर्ट और प्रतिस्पर्धा दोनों बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि यह समझौता सिर्फ उद्योगों के लिए नहीं, बल्कि गरीबों, किसानों, मछुआरों और युवाओं के लिए भी नए अवसर लेकर आएगा। सरकार इसे भारत के उज्ज्वल आर्थिक भविष्य की मजबूत नींव मान रही है।