सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ITC Share Price: बड़े दिनों बाद आईटीसी के शेयरों में तेजी, 3% तक उछला स्टॉक; 1329 करोड़ की डील का दिखा असर

Updated: Tue, 01 Sep 2026 10:12 AM (IST)

आईटीसी लिमिटेड के शेयरों में 3% से अधिक की तेजी आई है, क्योंकि आईटीसी इंफोटेक ने हैप्पीएस्ट माइंड्स टेक्नोलॉजीज में 22.106% हिस्सेदारी खरीदने का समझौता किया है।

डील की खबर से आईटीसी के शेयरों में उछाल।

डील की खबर से आईटीसी के शेयरों में उछाल।

HighLights

  1. आईटीसी के शेयरों में 3% से अधिक की तेजी।

  2. आईटीसी इंफोटेक हैप्पीएस्ट माइंड्स में 22.106% हिस्सेदारी खरीदेगी।

  3. ₹1,329 करोड़ का यह सौदा दो चरणों में होगा पूरा।

नई दिल्ली। देश की दिग्गज एफएमसीजी कंपनी आईटीसी लिमिटेड (ITC Limited Share Price) के शेयरों में 3 फीसदी से ज्यादा की तेजी देखने को मिल रही है। इसके चलते निफ्टी एफएमसीजी इंडेक्स में उछाल आया है। आईटीसी के शेयरों में इस तेजी की एक खास वजह है। दरअसल, आईटीसी इंफोटेक ने बेंगलुरु की IT सर्विस कंपनी 'हैप्पिएस्ट माइंड्स टेक्नोलॉजीज' के प्रमोटर ग्रुप से कंपनी की 22.106% हिस्सेदारी खरीदने का समझौता किया है।

आईटीसी लिमिटेड के शेयर सुबह 261 रुपये के स्तर पर खुले और शुरुआती कारोबार में 267.50 रुपये का हाई लगा दिया। कंपनी के शेयरों में 3 फीसदी की यह तेजी निवेशकों के लिए एक राहत हो सकती है, क्योंकि इस साल जनवरी से शेयर में लगातार गिरावट देखने को मिली है।

डील की डिटेल

हैप्पीएस्ट माइंड्स टेक्नोलॉजीज़ ने सोमवार को कहा कि उसने ITC इन्फोटेक इंडिया के साथ अपने प्रमोटरों की 22.1% हिस्सेदारी ₹1,329 करोड़ में बेचने का समझौता किया है, क्योंकि दोनों कंपनियाँ अपने कारोबार को मिलाकर एक बड़ी टेक्नोलॉजी सर्विस कंपनी बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं।

शेयर परचेज एग्रीमेंट के तहत, अशोक सूटा और अशोक सूटा मेडिकल रिसर्च LLP, 'हैप्पिएस्ट माइंड्स' के 33.66 मिलियन इक्विटी शेयर बेचेंगे। हर शेयर की फेस वैल्यू ₹2 है और ये शेयर कंपनी की पेड-अप इक्विटी शेयर कैपिटल का 22.106% हिस्सा हैं।

यह सौदा दो चरणों में पूरा होगा। पहले चरण में, ITC इन्फोटेक ₹653 करोड़ में ₹390 प्रति शेयर के भाव से 11% हिस्सेदारी खरीदेगी। इसके बाद, दूसरे चरण में ₹676 करोड़ में ₹400 प्रति शेयर के भाव से 11.106% हिस्सेदारी खरीदी जाएगी।

इस साल 35% तक टूटा ITC

आईटीसी लिमिटेड के शेयर इस साल अब तक 35 फीसदी की गिरावट दिखा चुके हैं। वहीं, 2025 में भी कंपनी के शेयरों ने 11 फीसदी नेगेटिव रिटर्न दिया था। हालांकि, इससे पहले साल 2022,23 और 24 में आईटीसी के शेयरों ने लगातार जबरदस्त रिटर्न दिया था और 94 फीसदी तक चढ़ गए थे।

ये भी पढ़ें - Hero-TVS, बजाज नहीं इस कंपनी के शेयर ने दिया 282% तगड़ा रिटर्न, ब्रोकरेज ने कहा अभी हर शेयर पर 482 रुपये की और कमाई

(डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी निवेश की राय नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)