सर्च करे
Home

Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
    Leaders
    Budget Logo
    • Presented By

      SBI
    • Associate Sponsor

      SBI

    NFO Investment: कोटक म्यूचुअल फंड की नई स्कीम, सिर्फ ₹1000 से निवेश का मौका; इस दिन तक कर सकते हैं अप्लाई

    Updated: Tue, 03 Feb 2026 10:05 PM (IST)

    कोटक महिंद्रा एसेट मैनेजमेंट ने 'कोटक सर्विसेज फंड' नामक नई इक्विटी स्कीम लॉन्च की है। यह ओपन-एंडेड फंड भारत के तेजी से बढ़ते सर्विस सेक्टर की कंपनियो ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    Kotak Services Fund NFO: भारत के बढ़ते सर्विस सेक्टर में निवेश का सुनहरा मौका

    स्मार्ट व्यू- पूरी खबर, कम शब्दों में

    नई दिल्ली| अगर आप भारत के तेजी से बढ़ते सर्विस सेक्टर में निवेश का मौका ढूंढ रहे हैं, तो आपके लिए नया विकल्प आ गया है। कोटक महिंद्रा एसेट मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड ने कोटक सर्विसेज फंड नाम से नई इक्विटी स्कीम लॉन्च की है, जिसका NFO 4 फरवरी 2026 से खुलकर 18 फरवरी 2026 को बंद होगा।

    यह एक ओपन-एंडेड इक्विटी स्कीम है, जो खास तौर पर सर्विस सेक्टर की कंपनियों में निवेश करेगी। सर्विस सेक्टर भारत की अर्थव्यवस्था (GVA) में करीब 55% योगदान देता है और देश की 31.5% आबादी को रोजगार देता है। यानी यह सेक्टर देश की ग्रोथ का बड़ा इंजन है।

    किन सेक्टरों पर रहेगा फोकस?

    फंड कंज्यूमर सर्विसेज, टेलीकॉम, हेल्थकेयर, लॉजिस्टिक्स, फाइनेंशियल सर्विसेज, आईटी, पावर और ऑयल एंड गैस जैसी तेजी से बढ़ती इंडस्ट्रीज़ में निवेश करेगा। बढ़ती आमदनी, डिजिटल टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल और तेज शहरीकरण इन सेक्टरों को आगे बढ़ा रहे हैं।

    यह भी पढ़ें- 75 दिन में ₹3.35 लाख पार जाएगा सोना? जेपी मॉर्गन का दावा- 800 टन गोल्ड खरीदेंगे केंद्रीय बैंक, दिया टारगेट प्राइस

    निवेश की शुरुआत सिर्फ ₹1000 से

    इस NFO में न्यूनतम निवेश ₹1000 है। ऑफर अवधि के दौरान निवेशक इससे ज्यादा किसी भी रकम का निवेश कर सकते हैं। यह स्कीम उन लोगों के लिए है जो लंबी अवधि में सर्विस सेक्टर की ग्रोथ का फायदा उठाना चाहते हैं।

    सभी कैटेगरी की कंपनियां शामिल

    फंड स्मॉल कैप, मिड कैप और लार्ज कैप, सभी तरह की कंपनियों में निवेश करेगा। खास ध्यान उन कंपनियों पर रहेगा जिनका कैश फ्लो मजबूत है और जिनमें लंबे समय में बेहतर रिटर्न की संभावना है।

    कंपनी के एमडी निलेश शाह (Nilesh Shah) के मुताबिक, भारत की सर्विस इकोनॉमी बड़े बदलाव के दौर में है। लोगों की बढ़ती आय, डिजिटल बदलाव और शहरों के विस्तार से नए मौके बन रहे हैं। इस फंड का मकसद ऐसा पोर्टफोलियो बनाना है जो इन मौकों का फायदा उठाकर निवेशकों को लंबी अवधि में बेहतर रिटर्न दे सके।

    बदलती ग्राहक जरूरतों और टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल से सर्विस कंपनियां तेजी से आगे बढ़ रही हैं और यही इस फंड की असली थीम है।