सर्च करे
Home

Trending

    loading ads...
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    LPG सिलेंडर की किल्लत हुई खत्म! बुकिंग से ज्यादा सप्लाई करने में कामयाब हुईं पेट्रोलियम कंपनियां

    Updated: Thu, 16 Apr 2026 03:40 PM (IST)

    पश्चिम एशिया में युद्ध के कारण देश में आई एलपीजी की किल्लत में अब कमी आई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 14 अप्रैल तक एलपीजी की दैनिक बुकिंग 9 मिलियन से ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    LPG Booking: पश्चिम एशिया में चले रहें युद्ध की वजह से देशभर में एलपीजी की किल्लत देखी गई। इसके साथ ही सरकार ने घरेलू सिलिंडर के दामों में इजाफा किया था। अब मीडिया रिपोर्ट के हवाल से यह कहा जा रहा है कि सिलिंडर को लेकर हो रही पैनिक बुकिंग में कमी आई है।

    मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मध्य पूर्व में चल रहा युद्ध थमने के बाद भारत में एलपीजी को लेकर हो रही पैनि बुकिंग में कमी आई है। अप्रैल की शुरुआत में एलपीजी बुकिंग 9 मिलियन थी, जो 14 अप्रैल को घटकर 4.3 मिलियन रह गई।अगर मध्यपूर्व युद्ध से पहले भी देखें तो हर दिन 5.5 मिलियन एलपीजी सिलिंडर की बुकिंग होती थी।

    आंकड़ों से यह भी पता चला है कि ओएमसी (Oil Marketing Companies) ने 14 अप्रैल को 4.76 मिलियन सिलिंडर की डिलीवरी की।   

    क्यों हुई थी किल्लत?

    दरअसल मध्य पूर्व में चल रहे युद्ध की वजह से भारत में एलपीजी को किल्लत चल रही थी। क्योंकि भारत एलपीजी सप्लाई को पूरा करने के लिए 90 फीसदी आयात पश्चिम एशिया से करता है। लेकिन वहां युद्ध की वजह से यह आपूर्ति पूरी नहीं हो पा रही थी। 

    इस मांग को पूरा करने के लिए भारत ने अमेरिका से एलपीजी खरीद बढ़ाई थी। इसके साथ ही अंगोला और ईरान जैसे देशों से भी एलपीजी प्राप्त कर रहा है। 

    LPG Price: कितना है आपके शहर में दाम?

    शहर घरेलू सिलिंडर
    लखनऊ ₹950.5
    मेरठ ₹910.50
    कानपुर ₹928
    इलाहाबाद ₹965.50
    वारणासी ₹976.50
    पटना ₹1002.5
    रांची ₹970.5
    दरभंगा ₹1010
    मुजफ्फरपुर ₹928
    दिल्ली ₹913
    नोएडा ₹910.5
    गाजियाबाद ₹910.50
    चंडीगढ़ ₹922.50
    शिमला ₹958.5
    श्रीनगर ₹1029
    भोपाल ₹918.5
    इंदौर ₹941
    जयपुर ₹916.5
    रायपुर ₹984
    मुंबई ₹912.5
    कोलकाता ₹939
    भुवनेश्र्वर ₹939
    अहमदाबाद ₹920

    एलपीजी की कीमत में हर महीने की पहली तारीख को बदलाव होता है। हालांकि यह जरूरी नहीं है सरकार हर बार सिलिंडर के दामों में बदलाव करें।