सर्च करे
Home

Trending

    loading ads...
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कौन है ये अरबपति, जो बनवा रहा अपना AI हमशक्ल! बदलने जा रहा इतिहास; ये है महा-प्लान

    Updated: Thu, 16 Apr 2026 11:54 AM (IST)

    मार्क जकरबर्ग अपने कर्मचारियों के साथ बैठकों के लिए एक डिजिटल AI क्लोन बनवा रहे हैं। यह फोटोरियलिस्टिक 3D AI संस्करण मेटा की जेनरेटिव AI रणनीति का हिस ...और पढ़ें

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    नई दिल्ली। पैसा हो तो कुछ भी किया जा सकता है। ये वाक्य आपने कई बार सुना होगा। मगर अब एक अरबपति इस वाक्य को सही साबित करने का प्रयास कर रहा है। ये अरबपति अपना क्लोन या हमशक्ल बनवा रहा है। ये हमशक्ल इंसानी नहीं, बल्कि डिजिटल होगा। जी हां ये एक AI क्लोन होगा, जिसे ये अरबपति अपने कर्मचारियों के साथ मीटिंग्स के लिए तैयार कर रहा है। कौन है ये अरबपति और क्या है पूरा प्लान, आइए बताते हैं।

    कौन है ये अरबपति?

    हम जिस बिलिनेयर की बात कर रहे हैं, वो हैं Meta के फाउंडर मार्क जकरबर्ग (Mark Zuckerberg)। उनकी आज नेटवर्थ 21.2 लाख करोड़ रुपये है और वे दुनिया के 5वें सबसे अमीर शख्स हैं। मार्क जकरबर्ग 2008 में 23 साल की उम्र में दुनिया के सबसे कम उम्र के 'सेल्फ-मेड' (खुद के दम पर बने) अरबपति बने थे।
    उन्होंने कई सालों तक यह रिकॉर्ड अपने नाम रखा, लेकिन 2025 के आखिर में, AI रिक्रूटिंग स्टार्टअप Mercor के फाउंडर्स—ब्रेंडन फूडी, अदाश हिमत और सूर्य मिधा—ने 10 अरब डॉलर की कंपनी वैल्यूएशन के आधार पर, 22 साल की उम्र में उन्हें इस रिकॉर्ड से हटा दिया।

    3D AI क्लोन हो रहा तैयार

    मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मेटा अपने CEO मार्क जकरबर्ग का एक फोटोरियलिस्टिक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस-पावर्ड 3D वर्शन डेवलप कर रहा है, ताकि उनकी जगह वह कर्मचारियों से बातचीत कर सके। माना जा रहा है कि यह पहल कंपनी की उस कई अरब डॉलर की रणनीतिक बदलाव का हिस्सा है, जिसके तहत वह अपने टेक्नोलॉजी ग्रुप को जेनरेटिव AI के इर्द-गिर्द नए सिरे से तैयार कर रही है।

    ये है पूरा प्लान

    Meta ऐसे फोटोरियलिस्टिक, AI-पावर्ड 3D कैरेक्टर्स पर काम कर रही है जिनसे यूजर्स रियल टाइम में इंटरैक्ट कर सकेंगे। साथ ही कंपनी ने हाल ही में Zuckerberg के AI कैरेक्टर को प्राथमिकता देना शुरू किया है।
    इस AI कैरेक्टर को Zuckerberg के हाव-भाव, आवाज, लहजे, पब्लिक बयानों और कंपनी की रणनीति के बारे में उनकी हाल की सोच के आधार पर ट्रेन किया जा रहा है।

    जकरबर्ग हैं टेस्टिंग में शामिल

    मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार Meta के CEO इस एनिमेटेड AI की ट्रेनिंग और टेस्टिंग में खुद शामिल हैं। यह AI क्लोन कर्मचारियों से बातचीत कर सकेगा और उन्हें फीडबैक भी दे सकेगा, जिससे कर्मचारी खुद को कंपनी के फाउंडर्स से अधिक जुड़ा हुआ पाएंगे।
    हालांकि कहा जा रहा है कि यह प्रोजेक्ट अभी शुरुआती चरण में है और पहले जिस प्रोजेक्ट का नाम सामने आया था, उससे अलग है। उसका नाम "CEO एजेंट" था, जबकि मौजूदा एजेंट को जकरबर्ग को उनके अपने ऑपरेशनल कामों—जैसे कि तेजी से जानकारी हासिल करना—में मदद करने के लिए बनाया जा रहा है।

    ये भी पढ़ें - क्या? Mukesh Ambani की ये कंपनी बिक गई, आखिर क्यों आई ये नौबत? जानिए कौन बना नया मालिक