दुनिया की सबसे महंगी खजूर: आखिर 1 किलो की कीमत इतनी ज्यादा क्यों? सिर्फ इस शहर में होती है खेती
अजवा खजूरों को सऊदी अरब से कई जगहों पर एक्सपोर्ट किया जाता है। इनमें मध्य पूर्व और एशियाई देश शामिल हैं। भारत में भी इन खजूरों को एक्सपोर्ट किया जाता ...और पढ़ें

अजवा होती है दुनिया की सबसे महंगी खजूर
नई दिल्ली। रमजान का महीना चल रहा है। रमजान के पाक महीने में भारत समेत दुनिया भर में खजूर की डिमांड बढ़ जाती है, क्योंकि मुसलमान खजूर से रोजा इफ्तार करना पसंद करते हैं। रमजान के बाद ईद पर शीर खुर्मा में भी खजूर खाई जाती है। दुनिया भर में खजूर की कई किस्में हैं। मगर सबसे महंगी खजूर कौन-सी है, आइए जानते हैं।
ये है सबसे महंगी खजूर
दुनिया में कई किस्मों की खजूर का प्रोडक्शन होता है। मगर जो सबसे महंगी खजूर होती है, वो है अजवा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एक किलो अजवा खजूर की कीमत 14 हजार रुपये तक हो सकती है। 1 किलो में करीब 50-60 अजवा खजूर ही आती हैं।
क्यों है इतनी महंगी?
अजवा खजूर इतनी महंगी इसलिए होती है, क्योंकि इनकी पैदावार दुनिया भर में सिर्फ एक ही शहर में होती है। ये शहर है सऊदी अरब का मदीना, जिसे मुस्लिम समुदाय में मक्का के बाद दूसरा सबसे पवित्र शहर माना जाता है। दूसरी अहम चीज है जलवायु, जो इन खजूरों के लिए केवल मदीना में ही उपलब्ध है।
पवित्र होती है अजवा खजूर
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अजवा खजूरों का प्रोडक्शन सीमित किया जाता है, जिससे इनकी मार्केट में सप्लाई कम और कीमत ज्यादा रहती है। सीमित प्रोडक्शन के पीछे का एक अहम कारण है और वो है इस्लामिक मान्यताओं के मुताबिक इन खजूरों को पवित्र माना जाना। दुनिया में सबसे महंगी होने के बावजूद इनकी डिमांड हाई रहती है।
इन देशों में होता है एक्सपोर्ट
अजवा खजूरों को सऊदी अरब से कई जगहों पर एक्सपोर्ट किया जाता है। इनमें मध्य पूर्व और एशियाई देश शामिल हैं। भारत में भी इन खजूरों को एक्सपोर्ट किया जाता है। दूसरी ओर अफ्रीका, यूरोप और अमेरिका में भी ये खजूरें पहुंचती हैं।
कब होती है पैदावार?
अजवा खजूरों की खेती तेज गर्मियों में होती है। सऊदी अरब में ये समय मई से अक्टूबर के दौरान होता है। इनमें भी अधिक सटीक समय जुलाई और अगस्त का माना जाता है।
ये भी पढ़ें - ये है दुनिया का सबसे महंगा फल, आज इसकी कीमत में खरीद लेंगे इतना Gold; कानून से बचने के लिए हुई थी डील
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।