सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुकेश अंबानी की नेटवर्थ उनके बच्चों में बांट दी जाए, तो आकाश, ईशा और अनंत अंबानी कितने अमीर हो जाएंगे?

Published: Sat, 31 Oct 2026 01:20 PM (GMT+05:30)Updated: Sat, 31 Oct 2026 01:22 PM (GMT+05:30)

मुकेश अंबानी की 80 अरब डॉलर की संपत्ति का काल्पनिक बंटवारा उनके तीनों बच्चों आकाश, ईशा और अनंत अंबानी के ...और पढ़ें

मुकेश अंबानी की नेटवर्थ 80 अरब डॉलर।

मुकेश अंबानी की नेटवर्थ 80 अरब डॉलर।

HighLights

  1. मुकेश अंबानी की नेटवर्थ 80 अरब डॉलर।

  2. प्रत्येक बच्चे को मिलेंगे 2.40 लाख करोड़ रुपये।

  3. रिलायंस ने दर्ज किया रिकॉर्ड तिमाही राजस्व।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। भारत और एशिया के सबसे अमीर कारोबारियों में शामिल मुकेश अंबानी की संपत्ति हमेशा चर्चा में रहती है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने अपने कारोबार को तेल, गैस और पेट्रोकेमिकल्स से आगे बढ़ाकर टेलीकॉम, रिटेल और डिजिटल सेक्टर तक पहुंचाया है। आज उनका कारोबारी साम्राज्य देश की अर्थव्यवस्था में भी अहम भूमिका निभाता है। 28 अक्टूबर को उनकी टेलीकॉम कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड की लिस्टिंग हुई थी। इस लिस्टिंग ने जियो को भारत की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बना दिया। पहले पर जियो की पैरेंट कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है। यानी भारत की टॉप 2 कंपनी मुकेश अंबानी की है। रिलायंस का मार्केट कैप 15,76,405 करोड़ रुपये है तो वहीं, जियो प्लेटफॉर्म्स का मार्केट कैप 13,18,089 करोड़ रुपये है।

लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि अगर मुकेश अंबानी अपनी पूरी नेटवर्थ अपने तीन बच्चों आकाश अंबानी, ईशा अंबानी और अनंत अंबानी के बीच बराबर बांट दें, तो प्रत्येक के हिस्से में कितनी संपत्ति आएगी? इसका जवाब काफी दिलचस्प है।

मुकेश अंबानी की नेटवर्थ कितनी है?

फोर्ब्स की रियल टाइम बिलियनेयर्स लिस्ट के अनुसार, 30 अक्टूबर 2026 तक मुकेश अंबानी की कुल नेटवर्थ करीब 80 अरब डॉलर है। भारतीय रुपये में यह लगभग 7.5 लाख करोड़ रुपये होगी। इस संपत्ति के साथ वह दुनिया के सबसे अमीर कारोबारियों में शामिल हैं। JIO की लिस्टिंग के बाद मुकेश अंबानी की नेटवर्थ में और भी इजाफा हुआ है। वह भारत के सबसे अमीर व्यक्ति हैं।

अगर एक डॉलर की कीमत 90 रुपये मानें, तो मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति भारतीय मुद्रा में करीब 7.20 लाख करोड़ रुपये होती है। यह रकम इतनी बड़ी है कि इसकी कल्पना करना भी आम आदमी के लिए मुश्किल है।

तीनों बच्चों में बराबर बांटे संपत्ति, तो किसे कितना मिलेगा?

भारत के सबसे बड़े अरबपति मुकेश अंबानी की पूरी 80 अरब डॉलर की नेटवर्थ को उनके तीनों बच्चों के बीच बराबर बांट दिया जाए, तो प्रत्येक के हिस्से में करीब 26.67 अरब डॉलर आएंगे।

भारतीय रुपये में इसका हिसाब इस तरह होगा:

आकाश अंबानी: करीब 26.67 अरब डॉलर यानी 2.40 लाख करोड़ रुपये।
ईशा अंबानी: करीब 26.67 अरब डॉलर यानी 2.40 लाख करोड़ रुपये।
अनंत अंबानी: करीब 26.67 अरब डॉलर यानी 2.40 लाख करोड़ रुपये।

यानी इस काल्पनिक बंटवारे के बाद तीनों में से प्रत्येक के पास करीब 2.40 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति होगी। यह आंकड़ा बताता है कि अंबानी परिवार की संपत्ति कितनी विशाल है।

तीनों बच्चे संभाल रहे हैं कारोबार की जिम्मेदारी

मुकेश अंबानी के तीनों बच्चे अब परिवार के कारोबार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। आकाश अंबानी रिलायंस जियो के चेयरमैन हैं और टेलीकॉम व डिजिटल कारोबार को आगे बढ़ा रहे हैं। वहीं ईशा अंबानी रिलायंस रिटेल के कारोबार से जुड़ी जिम्मेदारियां संभाल रही हैं।

दूसरी ओर, अनंत अंबानी रिलायंस के नए ऊर्जा कारोबार और ग्रीन एनर्जी से जुड़ी योजनाओं में सक्रिय हैं। तीनों को साल 2023 में रिलायंस इंडस्ट्रीज के बोर्ड में शामिल किया गया था। इससे साफ है कि मुकेश अंबानी अपने कारोबारी साम्राज्य की अगली पीढ़ी को जिम्मेदारियां सौंप रहे हैं।

क्या सच में इतने अमीर हो जाएंगे आकाश, ईशा और अनंत अंबानी?

हमने ऊपर जो उदाहरण दिया है, वह एक कल्पना मात्र है। मुकेश अंबानी की नेटवर्थ का बड़ा हिस्सा कंपनियों के शेयरों और निवेश में लगा हुआ है। इसलिए इसे बैंक खाते में मौजूद नकदी नहीं समझना चाहिए। हमने इस खबर को बस पाठकों को समझाने के लिहाज से लगाई है।

शेयर बाजार में कंपनियों के मूल्य में बदलाव के साथ उनकी कुल नेटवर्थ भी घटती-बढ़ती रहती है।

कुल मिलाकर, अगर मुकेश अंबानी की 80 अरब डॉलर की संपत्ति तीनों बच्चों में बराबर बांटी जाए, तो आकाश, ईशा और अनंत अंबानी में से प्रत्येक करीब 2.40 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक हो सकते हैं। हालांकि, यह सिर्फ गणित पर आधारित अनुमान है, न कि संपत्ति के वास्तविक बंटवारे की घोषणा। 

रिलायंस ने दर्ज किया रिकॉर्ड रेवेन्यू 

रिलायंस ने वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही के नतीजे 30 अक्टूबर को जारी किए। रिलायंस ने जुलाई-सितंबर तिमाही में अपना अब तक का सबसे अधिक तिमाही समेकित सकल राजस्व (consolidated gross revenue) दर्ज किया है। इसमें सालाना आधार पर 27.8% की वृद्धि हुई है और यह 3,62,268 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

रिलायंस का मुनाफा मुनाफा 33.8% बढ़कर 29,550 करोड़ रुपये हो गया है, जो नियमित आधार पर (recurring basis) उसका अब तक का सबसे अधिक तिमाही मुनाफा है।

यह भी पढ़ें- Gold Price Today: सोना हुआ सस्ता, चेक करें आपके शहर में कितनी रह गई कीमत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।