सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Share Market Opening: कच्चा तेल फिर $91 के पार, गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार; ITC समेत इन शेयरों में तेजी

Updated: Tue, 01 Sep 2026 09:40 AM (IST)

कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और कमजोर वैश्विक संकेतों के कारण आज शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला, निफ्टी और बैंक निफ्टी दोनों में कमजोरी आई।

निफ्टी की वीकली एक्सपायरी पर गिरावट के साथ खुला मार्केट

निफ्टी की वीकली एक्सपायरी पर गिरावट के साथ खुला मार्केट

नई दिल्ली। कच्चे तेल (Crude Prices) की बढ़ती कीमतें और कमजोर वैश्विक संकेतों के चलते शेयर बाजार (Share Market Fall) की शुरुआत आज निफ्टी की वीकली एक्सपायरी पर गिरावट के साथ हुई है। इंडेक्स 40 अंकों की कमजोरी के साथ 24041 पर ट्रेड कर रहा है जबकि बैंक निफ्टी 540 प्वाइंट्स गिरकर 57498 पर कारोबार कर रहा है। आज के कारोबारी सत्र में एफएमसीजी शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी देखने को मिल रही है। इसके अलावा, मेटल, ऑटो और मीडिया शेयरों में खरीदारी का रुझान है।

वहीं, रियल्टी, हेल्थकेयर, प्राइवेट बैंक, डिफेंस और सरकारी बैंक शेयरों में बिकवाली का दबाव देखने को मिल रहा है। उधर, ब्रेंट क्रूड की कीमतें 91 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर कारोबार कर रही हैं।

Nifty50 के टॉप गेनर और लूजर

निफ्टी50 का एडवांस-डिक्लाइन रेशियो 22:28 है यानी 22 शेयरों में खरीदारी और 28 में बिकवाली हावी है। इंडेक्स के टॉप गेनर में आईटीसी, अदाणी पोर्ट्स, भारती एयरटेल, अदाणी एंटरप्राइजेज, एचसीएल टेक शामिल हैं, जबकि लूजर में मैक्स हेल्थ, श्रीराम फाइनेंस, इंडिगो, नेस्ले इंडिया और एक्सिस बैंक हैं।

खबरों वाले शेयर

आज के कारोबारी सत्र में मिल्की मिस्ट डेयरी फूड, LEAP इंडिया, EPL, NCC, हैप्पिएस्ट माइंड्स टेक्नोलॉजीज़, रेलिगेयर एंटरप्राइजेज़, कॉनकॉर्ड बायोटेक, एथर एनर्जी, सिम्बायोटेक फार्मालैब और हाई-टेक इंजीनियर्स जैसे स्टॉक्स में एक्शन देखने को मिल रहा है।

EPL - ईपीएल की प्रमोटर कंपनी, ब्लैकस्टोन की मालिकाना हक वाली 'एप्सिलॉन बिडको' (Epsilon Bidco), कंपनी में 26.38% तक की हिस्सेदारी बेच सकती है। यह बिक्री 1,985 करोड़ रुपये के ब्लॉक डील के ज़रिए 235 रुपये प्रति शेयर के ऑफर प्राइस पर होने की संभावना है।

Happiest Minds Technologies - प्रमोटर अशोक सूटा और अशोक सूटा मेडिकल रिसर्च LLP ने ITC Infotech के साथ 3.36 करोड़ इक्विटी शेयर बेचने के लिए एक शेयर खरीद समझौता किया है। ये शेयर Happiest Minds Technologies में 22.106 प्रतिशत हिस्सेदारी के बराबर हैं और इनका मूल्य 1,329.7 करोड़ रुपये है।

ये भी पढ़ें - Vedanta Demerger के बाद अनिल अग्रवाल का बड़ा दांव, बाजार से ₹5440 करोड़ के शेयर खरीदेगी कंपनी; क्या है मेगा प्लान?

(डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी निवेश की राय नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)