सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ट्रंप ने जेनसेन को बताया सच्चा देशभक्त, NVIDIA में वापसी पर बोले हुआंग - काम पर वापस लौटने का बेसब्री से इंतजार

By Business DeskEdited By: Nayan Tiwari
Published: Mon, 23 Nov 2026 07:49 PM (IST)Updated: Mon, 23 Nov 2026 08:15 PM (IST)

जेनसेन हुआंग को तत्काल प्रभाव से फिर से कंपनी का प्रेसिडेंट और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक्त कर दिया है। उन्हें कंपनी के निदेशक मंडल (Board of Directors) में भी दोबारा शामिल किया गया है।

जेनसेन हुआंग की एनवीडिया में वापसी

जेनसेन हुआंग की एनवीडिया में वापसी

HighLights

  1. एनवीडिया ने जेन्सेन हुआंग को तत्काल प्रभाव से फिर से सीईओ नियुक्त किया।

  2. निदेशक मंडल ने हुआंग की नेतृत्व क्षमता पर सर्वसम्मति से पूर्ण भरोसा जताया।

  3. अमेरिकी सरकार से परामर्श कर राष्ट्रीय सुरक्षा पर कोई खतरा नहीं पाया।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली| अमेरिकी कंपनी एनवीडिया (NVIDIA) ने जेनसेन हुआंग को तत्काल प्रभाव से फिर से कंपनी का प्रेसिडेंट और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक्त कर दिया है। उन्हें कंपनी के निदेशक मंडल (Board of Directors) में भी दोबारा शामिल किया गया है। कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने जेनसेन हुआंग को दोबारा जिम्मेदारी सौंपने के फैसले पर सर्वसम्मति से सहमति जताई। बोर्ड ने उनके साथ कई दौर की बातचीत और बैठकें कीं। इसके बाद बोर्ड को भरोसा हुआ कि हुआंग ने सभी सवालों के जवाब ईमानदारी से दिए हैं और वह कंपनी का नेतृत्व करने में सक्षम हैं।

इस फैसले से पहले बोर्ड ने अमेरिकी सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों से भी राय ली थी। सरकार से मिले इनपुट के आधार पर बोर्ड को भरोसा है कि हुआंग की दोबारा नियुक्ति से देश की राष्ट्रीय सुरक्षा को कोई खतरा नहीं है।

जेन्सेन हुआंग पर पूरा भरोसा

कंपनी के बोर्ड चेयरमैन हार्वे सी. जोन्स ने कहा कि बोर्ड का मानना है कि जेनसेन हुआंग ही एनवीडिया का नेतृत्व करने के लिए सबसे सही व्यक्ति हैं। उनकी वापसी कंपनी के शेयरधारकों, कर्मचारियों, साझेदारों और ग्राहकों के हित में है। उन्होंने कहा कि बोर्ड को हुआंग की नेतृत्व क्षमता पर पूरा भरोसा है और उनके साथ दोबारा काम करने को लेकर उत्साहित है।

बोर्ड ने अंतरिम CEO के तौर पर जिम्मेदारी संभालने वाली कोलेट क्रेस का भी आभार जताया। वह अपनी अंतरिम जिम्मेदारी के साथ कंपनी की मुख्य वित्तीय अधिकारी (CFO) के रूप में भी काम कर रही थीं।

जेनसेन हुआंग को पद से क्यों हटाया गया था?

NVIDIA के CEO जेन्सेन हुआंग विवादों में घिर गए थे। मीडिया रिपोर्टों में उनके एक चीनी कारोबारी महिला से कथित करीबी रिश्तों का जिक्र किया गया था। महिला पर चीन की खुफिया एजेंसी से संबंध होने का संदेह जताया गया था। इससे अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा और NVIDIA की गोपनीय तकनीक की सुरक्षा को लेकर सवाल उठे। इसके बाद कंपनी के बोर्ड ने जांच और बातचीत की प्रक्रिया शुरू की। हालांकि, जासूसी या गोपनीय जानकारी साझा करने में हुआंग की भूमिका साबित नहीं हुई। बाद में बोर्ड ने उन्हें फिर से CEO नियुक्त कर दिया।

ये भी पढ़ें: चावल की बढ़ती कीमत बनी सरकार की चिंता! निर्यात पर 30% शुल्क लगाने की तैयारी, एक्सपोर्ट बैन पर भी आ सकता है फैसला

डोनाल्ड ट्रंप का भी बयान आया सामने

इस पूरे मामले को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का भी बयान सामने आ गया है। उन्होंने कहा कि संघीय सरकार के पास यह मानने का कोई कारण नहीं है कि हुआंग की NVIDIA में वापसी से अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा को कोई खतरा होगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।