सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Bank Holiday: इस महीने कितने दिन बंद रहेंगे बैंक, नवरात्रि-दशहरा पर किन राज्यों में नहीं खुलेंगी ब्रांच? ये रही लिस्ट

Published: Thu, 01 Oct 2026 07:00 AM (IST)

October bank holiday list: अक्टूबर महीने में गांधी जयंती, नवरात्रि, दशहरा और करवा चौथ जैसे कई बड़े त्योहारों के कारण बैंक कुल 16 दिन बंद रहेंगे।

इस महीने कितने दिन बंद रहेंगे बैंक? (ai photo)

 इस महीने कितने दिन बंद रहेंगे बैंक? (ai photo)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली: आज से शुरू हुआ महीना यानी अक्टूबर में अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई भी जरूरी काम करना है, तो यह खबर आपके लिए बहुत काम की है। इस महीने में गांधी जयंती, नवरात्रि, दशहरा (दुर्गा पूजा) और करवा चौथ जैसे कई बड़े त्योहार हैं। इसी वजह से देश के प्रमुख सरकारी और प्राइवेट बैंक जैसे SBI, PNB, BoB, HDFC, ICICI आदि) अलग-अलग राज्यों में कुल मिलाकर 16 दिन बंद रहेंगे।

बैंक छुट्टियों की लिस्ट

अक्टूबर के महीने में दूसरे और चौथे शनिवार के साथ-साथ रविवार की नियमित छुट्टियों के अलावा कई राष्ट्रीय और क्षेत्रीय (Regional) छुट्टियां भी हैं।

  • 2 अक्टूबर (शुक्रवार) : इस दिन महात्मा गांधी जयंती है और पूरे देश में छुट्टी रहेगी।
  • 4 अक्टूबर (रविवार): साप्ताहिक छुट्टी यह पूरे देश में रहती है।
  • 10 अक्टूबर (शनिवार): महीने का दूसरा शनिवार और महालया अमावस्या (पूरे देश में छुट्टी, खासकर कोलकाता और बेंगलुरु में)
  • 11 अक्टूबर (रविवार): साप्ताहिक छुट्टी
  • 17 अक्टूबर (शनिवार): महा सप्तमी (अगरतला और कुछ अन्य पूर्वी राज्यों में छुट्टी)
  • 18 अक्टूबर (रविवार): वीकली हॉलिडे - रविवार होने के कारण देशभर में बैंक बंद रहेंगे।
  • 19 अक्टूबर (सोमवार): दशहरा (महा अष्टमी/महानवमी) - (चेन्नई, गुवाहाटी, पटना, कोलकाता, रांची आदि में बैंक बंद)
  • 20 अक्टूबर (मंगलवार): दशहरा (विजयादशमी) - (लगभग पूरे देश में बैंक बंद)
  • 21 से 23 अक्टूबर: दुर्गा पूजा की क्षेत्रीय छुट्टियां (गंगटोक, अगरतला, कोलकाता, बेंगलुरु जैसे कुछ शहरों में)
  • 22 अक्टूबर (गुरुवार): दुर्गा पूजा/ दर्शन के कारण सिक्किम में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी।
  • 23 अक्टूबर, (शुक्रवार): दुर्गा पूजा के कारण सिक्किम में बैंक बंद रहेंगे।
  • 24 अक्टूबर (शनिवार): महीने का चौथा शनिवार (पूरे देश में बैंक बंद)
  • 25 अक्टूबर (रविवार): साप्ताहिक छुट्टी
  • 26 अक्टूबर (सोमवार): महर्षि वाल्मीकि जयंती / लक्ष्मी पूजा (शिमला, चंडीगढ़, जम्मू, श्रीनगर आदि में बंद)
  • 29 अक्टूबर (गुरुवार): करवा चौथ (हिमाचल प्रदेश में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी।)
  • 31 अक्टूबर (शनिवार): सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती (गुजरात में बैंक बंद रहेंगे।)

ऑनलाइन सुविधाएं रहेंगी चालू

अगर आपको बैंक बंद होने वाले दिन अचानक पैसों की जरूरत पड़ जाए या कोई ट्रांजैक्शन करना हो, तो घबराने की जरूरत नहीं है। बैंक ब्रांच भले ही बंद रहें, लेकिन डिजिटल बैंकिंग सेवाएं पूरी तरह चालू रहेंगी।

यह भी पढ़ें: एक किलो की कीमत ₹2250000000000, इस धातु को खरीदने में बड़े-बड़े अरबपतियों के छूट जाएंगे पसीने! कौन सा है ये मेटल?