सर्च करे
Home

Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Pakistan में लॉकडाउन जैसा माहौल! बिजली, ईंधन और धन बचाने के लिए बना नया नियम

    Updated: Tue, 02 Jun 2026 05:23 PM (IST)

    पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में ऊर्जा और ईंधन संकट के कारण बाजारों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के लिए नए समय लागू किए गए हैं। कुछ आवश्यक सेवाओं को ...और पढ़ें

    preferred source google
    News Article Hero Image

    पाकिस्तान में दुकानों के लिए नया समय नियम (AI Image)

    HighLights

    1. इस्लामाबाद में बाजार अब रात 8 बजे बंद होंगे।

    2. ऊर्जा और ईंधन संकट के कारण लिया गया फैसला।

    3. कुछ आवश्यक सेवाओं को नए नियमों से छूट मिली।

    नई दिल्ली| पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में एक बार फिर लॉकडाउन जैसा नजारा देखने को मिल रहा है। रात के 08 बजते ही सड़कों पर अंधेरा और सूनसान का माहौल बन जाता है। ऊर्जा और ईंधन के संकट की कमी से गुजर रहे देश ने राजधानी इस्लामाबाद के बाजारों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के लिए नए समय लागू किया है।

    08 बजे के बाद बंद रहेंगी ये दुकानें

    पाकिस्तान की सरकार ने बाजारों के लिए नए समय लागू किए हैं, नए नियम के मुताबिक इस्लामाबाद में अब सभी बाजार, दुकानें और शॉपिंग मॉल रात 8 बजे तक बंद हो जाएंगे, हालांकि किराने की दुकानें, रेस्टोरेंट, बेकरी और खाने से जुड़े आउटलेट्स को रात 10 बजे तक चालू रखने की छूट दी गई है।

    शादी और इवेंट्स के लिए भी समय का नियम

    इस्लामाबाद में मैरिज हॉल, मार्की, और अन्य इवेंट्स ऑर्गनाइज कराने वाले स्थलों को भी रात 10 बजे तक बंद करना जरूरी हो गया है। डिप्टी कमिश्नर इरफान मेमन के नेतृत्व वाले जिला प्रशासन ने सोशल मीडिया के जरिए इस फैसले की जानकारी दी है। बता दें कि नए नियम निजी परिसरों में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों पर भी लागू होंगे।

    ये भी पढ़ें: खत्म हो जाएगा ATM? 2 सालों में 44% कम हुआ Debit Card का उपयोग, असली वजह क्या?

    इन सेवाओं को मिली खास छूट

    जिला प्रशासन ने ये भी जानकारी दी है कि कुछ जरूरी सेवाओं को इस नियम से बाहर रखा गया है। जैसे फार्मेसी, हॉस्पिटल, स्पोर्ट्स फैसिलिटी, इंटरनेशनल क्लाइंट्स को सेवा देने वाली IT कंपनियां, पेट्रोल पंप और डेयरी शॉप को खास छूट दी गई है।

    खबरें और भी

    क्यों बनाया गया नियम?

    पाकिस्तान काफी हद तक आयातित ईंधन पर निर्भर है, वो जैसे LNG और पेट्रोलियम दूसरे देशों से मंगाता है। मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के चलते पूरी दुनिया में ऊर्जा की सप्लाई प्रभावित हुई है। पाकिस्तान अपने देश में ऊर्जा, ईंधन और धन की बचत के लिए नए नियम बना रहा है।

    बता दें कि पाकिस्तान में मार्च में ही अपने देश में सख्त नियम लागू कर दिए थे, बाद में ईद के मौके पर उन्होंने ढील दी थी। अब एक बार फिर पाकिस्तान में बाजारों के लिए समय का नियम बनाया गया है। इसके साथ ही पाकिस्तान ने जरूरी सेवाओं में समय वाले नए नियम में छूट भी दी है।