सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

PM Kisan Yojana: रक्षाबंधन के दिन क्या खाते में आएंगे 2-2 हजार, खत्म होगा पीएम किसान की 24वीं किस्त का इंतजार?

Updated: Thu, 27 Aug 2026 03:01 PM (IST)

PM Kisan Yojana की 24वीं किस्त का इंतजार कर रहे करोड़ों किसानों को रक्षाबंधन पर पैसा नहीं मिलेगा। सरकार ने ...और पढ़ें

रक्षाबंधन पर नहीं आएगी पीएम किसान की 24वीं किस्त।

रक्षाबंधन पर नहीं आएगी पीएम किसान की 24वीं किस्त।

HighLights

  1. रक्षाबंधन पर नहीं आएगी पीएम किसान की 24वीं किस्त।

  2. सरकार ने अभी तक किस्त की तारीख घोषित नहीं की है।

  3. 24वीं किस्त अक्टूबर या नवंबर में आने की संभावना है।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। PM Kisan Yojana: देश के करोड़ों किसान इस समय पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त के इंतजार में बैठे हैं। अब तो रक्षाबंधन का त्योहार भी आ चुका है। ऐसे में किसानों के मन में सवाल उठ रहा है कि आखिर अब कब पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त का इंतजार खत्म होगा? अगर आप भी इस योजना का लाभ लेने वाले किसान हैं तो आइए जानते हैं कि आखिर कब आपके खाते में इस योजना की अगली किस्त आ सकती है।

क्या रक्षाबंधन पर आएगें 2-2 हजार?

पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त रक्षाबंधन (PM Kisan Yojana 24th Installment Date) पर नहीं आएगी। क्योंकि अभी तक सरकार ने किसान योजना की 24वीं किस्त का तारीख को लेकर किसी भी तरह का अपडेट नहीं दिया है। यानी रक्षाबंधन वाले दिन किसानों के खाते में 2-2 हजार रुपये नहीं आएंगे। इस योजना की पिछली किस्त 20 जून को आई थी।

कब आ सकती है पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त?

आमतौर पर किस्त का पैसा 4 महीने के अंतराल में भेजा जाता है। अभी 2 महीने ही हुए हैं। ऐसे में इसकी संभावना बहुत ही कम है कि सरकार इस योजना की आगामी किस्त सितंबर महीने की शुरुआत में भेजे।

सरकार पीएम किसान योजना की किस्त भेजने से कुछ दिन पहले तारीख की घोषणा करती है। अभी तक तारीख की भी घोषणा नहीं हुई है। ऐसे में यह कहना गलत होगा कि जल्द ही किसान योजना की आगामी किस्त किसानों के खाते में आ जाएगी। पिछले कैलेंडर ईयर की तीसरी और वित्त वर्ष की दूसरी किस्त 19 नवंबर को जारी की गई थी। वह 21वीं किस्त थी। उससे पहले 20वीं किस्त 2 अगस्त 2025 को जारी की थी। यानी किसानों को इस बार वित्त वर्ष की पहली किस्त जल्दी मिल गई है।

20 अक्टूबर से चार महीने का अंतराल पूरा हो जाएगा। ऐसे में अब आगामी किस्त सरकार अक्टूबर या फिर नवंबर के महीने में भेज सकती है। हालांकि, अभी तक तारीख को लेकर कोई सरकारी घोषणा नहीं की गई है।

यह भी पढ़ें- EPFO ने रक्षाबंधन से पहले ही दिया तोहफा, जारी की अगस्त महीने की एडवांस पेंशन; इन लोगों के खाते में पहुंचा पैसा