'धैर्य रखा तो फल मिला, ये हमारी कूटनीति की बड़ी जीत'.. अमेरिका के साथ ट्रेड डील के बाद बोले पीएम मोदी
अमेरिका के साथ ट्रेड डील के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे भारत की कूटनीतिक जीत बताया। उन्होंने कहा कि भारत को धैर्य रखने का परिणाम मिला है। पीए ...और पढ़ें

पीएम मोदी ने कहा अमेरिका के साथ ट्रेड डील से अच्छा वातावरण बना
नई दिल्ली। अमेरिका के साथ ट्रेड डील के बाद पीएम मोदी (PM Modi on Trade Deal)ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि हमने धैर्य रखा और उसका परिणाम हमें मिला। ये भारत की कूटनीतिक जीत है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि वर्ल्ड ऑर्डर बदल रहा है और भारत के पक्ष में हो रहा है। 2 फरवरी को देर रात अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने एलान किया कि भारत से आयात होने वाले सामानों पर लगाया गया रेसिप्रोकल टैरिफ 25% से घटाकर 18% कर दिया गया है।
इससे पहले प्रेसिडेंट ट्रंप ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बातचीत की थी। ट्रंप ने कहा है कि मोदी उनके अच्छे दोस्त हैं और दोनो देशों के बीच व्यापार को बढ़ावा देना चाहते हैं।
पीएम मोदी ने ट्रंप से क्या कहा?
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रूथ सोशल पर लिखा, "अब अमेरिका भारत से आयात पर कम टैरिफ लेगा और बदले में भारत भी अमेरिका से आयातित सामान पर अपने टैरिफ को धीरे-धीरे कम करेगा। वहीं, पीएम मोदी ने कहा, "आज मेरे प्रिय मित्र राष्ट्रपति ट्रम्प से बात करके बहुत अच्छा लगा। यह जानकर बेहद खुशी हुई कि अब भारत में निर्मित उत्पादों पर टैरिफ घटकर 18% हो जाएगा। इस शानदार घोषणा के लिए भारत की जनता की ओर से राष्ट्रपति ट्रम्प को बहुत-बहुत धन्यवाद।"
ये भी पढ़ें - 7 नहीं 32% टैरिफ हुआ कम, 50 सीधे 18 पर बनी बात; ट्रंप के बयान से हुई थी कन्फ्यूजन, व्हाइट हाउस ने किया क्लियर
50 नहीं सिर्फ 18% टैरिफ
ट्रेड डील के साथ ही अमेरिका की ओर से भारत पर लगाया जा रहा 50 फीसदी टैरिफ अब 18 प्रतिशत रह गया है। दरअसल, रेसिप्रोकल टैरिफ 25 से 18 फीसद किया गया है, जबकि रूस से तेल खरीदी के मद्देनजर लगाया गया अतिरिक्त 25 फीसदी टैरिफ भी समाप्त कर दिया गया है। व्हाइट हाउस ने इस पर स्पष्टता दी है।


कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।