सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

PM Modi on Gold: 'न खरीदें सोना...', पीएम की देशवासियों से अपील, रील बनाकर दिया संदेश; क्या बताई वजह?

Updated: Tue, 01 Sep 2026 10:45 AM (IST)

पीएम मोदी ने एक्स पर रील साझा कर 7.8% विकास दर के लिए देशवासियों को बधाई दी और सोना खरीदने ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. पीएम मोदी ने 7.8% विकास दर पर बधाई दी।

  2. जरूरत न होने पर सोना न खरीदने की अपील की।

  3. विदेश यात्रा, शादी के बजाय देश में ही मनाएं।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर पीएम मोदी ने एक बार फिर से रील शेयर की, जिसमें उन्होंने ताजा 7.8% की विकास दर हासिल करने के लिए देशवासियों को बधाई दी। इसी के साथ पीएम ने एक बार फिर सोना खरीदी और विदेश घूमने जाने को लेकर भी देशवासियों से कुछ अपील की है। आइए जानते हैं पीएम ने इस बार क्या कहा।

रील में क्या बोले पीएम?

शेयर की गई रील में पीएम ने कहा कि,' देशवासियों को बहुत-बहुत बधाई। 7.8% विकास दर, और देश खुशियों से भर गया है। मैं सभी को बधाई देता हूं, उनके संकल्प शक्ति के लिए और उनके पुरुषार्थ के लिए। दुनिया युद्ध में डूबी है। चारों तरफ युद्ध की खबरें हैं। सप्लाई चेन डिस्टर्ब है। 2020 के कोविड काल से अब तक कहीं स्थिरता नजर नहीं आ रही है। उसके बावजूद भारत तेज गति से प्रगति कर रहा है।'

सोना खरीदने पर क्या बोले पीएम?

सोना खरीदने को लेकर भी पीएम ने एक बार फिर से देशवासियों से अपील की है। उन्होंने कहा कि, ' जब तक जरूरत न हो तो सोना भी न खरीदें। हम जितना स्वदेशी पर बल देंगे, जितना आत्मनिर्भरता पर बल देंगे, मुझे पूरा विश्वास है कि जब आजादी से 100 साल होंगे तो हम अपनी युवा पीढ़ी को विकसित भारत सौंपेगे।

 

विदेश यात्रा पर क्या बोले पीएम?

मालूम हो कि पीएम ने इस बार विदेश यात्रा को लेकर भी देशवासियों के सामने अपनी बात रखी। पीएम ने कहा कि अगर विदेश में शादी करने का प्लान है तो न जाएं, भारत में ही शादी करें। साथ ही अगर विदेश यात्रा पर जाने का प्लान कर रहे हैं, तो न जाएं और इसके बजाए भारत में ही किसी अच्छी जगह घूमने जाएं। पीएम ने आगे कहा कि हम सबके इस कदम से देश की अर्थव्यवस्था को और मजबूती मिलेगी।

ये भी पढ़ें: PPFAS में Ambani vs Adani: रिलायंस टॉप 25 में, अदाणी स्टॉक्स टॉप 50 से भी बाहर; पराग पारिख फंड की होल्डिंग्स ने चौंकाया!