सर्च करे
Home

Trending

    loading ads...
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मालदीव में स्पीडबोट पलटने से रेमंड चेयरमैन गौतम सिंघानिया घायल, दो भारतीय लापता; कैसे पलटी Speedboat?

    Updated: Fri, 20 Mar 2026 10:33 PM (IST)

    Gautam Hari Singhania Accident: मालदीव में स्पीडबोट पलटने से रेमंड ग्रुप के चेयरमैन गौतम हरि सिंघानिया घायल हो गए हैं। यह हादसा वी फेलिधू के पास हुआ, ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    रेमंड चेयरमैन गौतम हरि सिंघानिया बोट पलटने से घायल, दो भारतीय लापता; मालदीव में हुआ हादसा

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    नई दिल्ली| मालदीव में स्पीडबोट पलटने से रेमंड ग्रुप के चेयरमैन गौतम हरि सिंघानिया (Gautam Singhania Accident) घायल हो गए, जबकि दो भारतीय अब भी लापता हैं।

    यह घटना शुक्रवार सुबह मालदीव के वी फेलिधू इलाके के पास हुई, जब पर्यटकों को लेकर जा रही स्पीडबोट अचानक समुद्र में पलट गई। बोट में कुल 7 लोग सवार थे, जिनमें भारत, ब्रिटेन और रूस के पर्यटक शामिल थे। इससे पहले रिपोर्ट्स में बताया गया कि हादसा गुरुवार देर रात करीब 11 बजे हुआ।

    एयरलिफ्ट कर मुंबई लाया गया

    गौतम सिंघानिया को इस हादसे में मामूली चोटें (Gautam Hari Singhania Injured) आईं। उन्हें तुरंत रेस्क्यू कर एयरलिफ्ट के जरिए मुंबई लाया गया, जहां एक निजी अस्पताल में उनका इलाज हुआ। उनके प्रवक्ता के मुताबिक अब उनकी हालत स्थिर है और वे रिकवर कर रहे हैं।

    हादसे में दो भारतीय लापता

    हादसे में रैली ड्राइवर हरि सिंह भी सवार थे, जो एक अन्य भारतीय के साथ अब तक लापता हैं। दोनों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन लगातार (Two Indians Missing Maldives) जारी है। स्थानीय प्रशासन, कोस्ट गार्ड और रेस्क्यू टीमें पूरी तरह अलर्ट पर हैं। सिंघानिया के प्रवक्ता ने लोगों की दुआओं के लिए आभार जताया और लापता लोगों के सुरक्षित मिलने की उम्मीद जताई है।

    11 हजार करोड़ रुपए नेटवर्थ

    गौतम सिंघानिया देश के बड़े उद्योगपतियों में गिने जाते हैं। वह रेमंड ग्रुप के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर हैं, जिनकी नेटवर्थ करीब 11 हजार करोड़ रुपए (Gautam Singhania Networth) बताई जाती है। रेमंड ग्रुप कपड़ा, डेनिम, कंज्यूमर केयर, इंजीनियरिंग और रियल एस्टेट जैसे कई सेक्टर में सक्रिय है। रेडीमेड गारमेंट्स और हाई क्वालिटी डेनिम के लिए कंपनी की मजबूत पहचान है।

    यह भी पढ़ें- Gautam Singhania बने दुनिया की पहली राइट हैंड ड्राइव Ferrari 296 के मालिक, शेयर किया वीडियो

    मुंबई के ठाणे से हुई थी शुरुआत

    रेमंड की शुरुआत 1925 में ठाणे से एक वूलन मिल के रूप में हुई थी, जो शुरुआत में सेना के लिए यूनिफॉर्म बनाती थी। बाद में सिंघानिया परिवार ने इसे देश-विदेश में फैले बड़े ब्रांड में बदल दिया। विजयपत सिंघानिया के दौर में कंपनी ने तेजी से विस्तार किया, वहीं गौतम सिंघानिया ने इसे आधुनिक टेक्नोलॉजी और नए डिजाइन के साथ आगे बढ़ाया।

    लग्जरी कारों के शौकी हैं सिंघानिया

    गौतम सिंघानिया अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल और कारों के शौक के लिए भी जाने जाते हैं। उनके पास टेस्ला, लेम्बोर्गिनी, फेरारी और ऑडी जैसी कई लग्जरी कारें हैं। फिलहाल इस हादसे की जांच शुरू कर दी गई है। सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर सुरक्षित माने जाने वाले टूरिस्ट स्पॉट पर ऐसा हादसा कैसे हुआ और क्या इसमें सुरक्षा मानकों की अनदेखी हुई।