दुबई के शेख के बैंक का भारत में मिटेगा नामो निशान, 83 साल पुराने भारतीय बैंक में होगा विलय; RBI ने दी हरी झंडी
RBI ने दुबई के एमिरेट्स NBD बैंक की भारतीय शाखाओं के RBL बैंक में विलय को मंजूरी दे दी है, ...और पढ़ें

RBI ने RBL बैंक में विलय को दी मंजूरी।
HighLights
RBI ने RBL बैंक में विलय को दी मंजूरी।
एमिरेट्स NBD की भारतीय शाखाएं होंगी शामिल।
विलय 1 दिसंबर 2026 से होगा प्रभावी।
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। भारत के 83 साल पुराने बैंक RBL से जुड़ी एक बड़ी खबर है। दरअसल, RBI ने इस भारतीय बैंक में बहुमत हिस्सेदारी करने वाले दुबई के के Emirates NBD Bank को उसकी भारतीय शाखाओं को RBL Bank में विलय करने की योजना को मंजूरी दे दी है।
यह विलय 1 दिसंबर 2026 से प्रभावी होगा। इस फैसले के बाद भारत में Emirates NBD की बैंकिंग शाखाओं का कारोबार RBL Bank के तहत आ जाएगा।
मिट जाएगा भारत से इस बैंक का निशान
RBI ने शुक्रवार को Emirates NBD Bank P.J.S.C. की भारतीय शाखाओं और RBL Bank Limited के विलय की योजना को मंजूरी दी। इस कदम से दोनों बैंकों के भारतीय कारोबार को एक साथ लाने का रास्ता साफ हो गया है। तय योजना के मुताबिक, विलय 1 दिसंबर 2026 से लागू होगा।
यानी इस विलय के बाद भारत में दुबई के एमिरेट्स NBD बैंक P.J.S.C का नामो निशान मिट जाएगा और उसकी शाखाओं का विलय RBL में हो जाएगा।
यह घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया है, जब Emirates NBD ने RBL Bank में बहुमत हिस्सेदारी हासिल कर ली है। जून 2026 में इस सौदे को पूरा किया गया था।
RBL में Emirates NBD ने खरीदी थी हिस्सेदारी
दुबई के Emirates NBD ने RBL Bank में 60 फीसदी की बहुमत हिस्सेदारी हासिल की थी। इसके लिए NBD ने करीब 26000 करोड़ रुपये का निवेश किया था। की नई पूंजी लगाई।
इस सौदे की घोषणा पहली बार अक्टूबर 2025 में की गई थी। जरूरी नियामकीय मंजूरियां मिलने और सौदे की शर्तें पूरी होने के बाद जून 2026 में इसे पूरा किया गया।
Emirates NBD के निवेश के बाद RBL Bank के बोर्ड में भी बदलाव किए गए। बैंक के बोर्ड ने Emirates NBD की ओर से नामित पांच निदेशकों को अतिरिक्त गैर-कार्यकारी और गैर-स्वतंत्र निदेशक के रूप में नियुक्त करने की मंजूरी दी थी। ये नियुक्तियां 18 जून 2026 से प्रभावी हुईं, हालांकि इनके लिए शेयरधारकों की मंजूरी की शर्त भी रखी गई थी।
