होली वाले दिन आएगी शेयर बाजार में बड़ी गिरावट! Gift Nifty से मिल रहे बुरे संकेत, युद्ध पर ट्रंप के बयान से खलबली
ईरान पर अमेरिका-इजरायल के हमलों से पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ा है, जिससे वैश्विक शेयर बाजारों में भारी गिरावट आई है। गिफ्ट निफ्टी में भी बड़ी गिरावट दर ...और पढ़ें
-1772536294449_m.webp)
2 मार्च को भी गिरावट के साथ बंद हुए थे भारतीय शेयर बाजार
नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजरायल (Iran-US War) के हमलों से पश्चिम एशिया में युद्ध हालात और बुरे दौर में पहुंच गए हैं, और इसका असर दुनियाभर के शेयर बाजारों पर देखने को मिल रहा है। इस तनाव के बीच गिफ्टी निफ्टी और वैश्विक बाजारों में आई भारी गिरावट के चलते बुधवार को सेंसेक्स और निफ्टी जैसे शेयर बाजारों में कमजोर शुरुआत होने की संभावना है। हालांकि, आज होली के अवसर पर घरेलू बाजार बंद हैं।
ईरान में युद्ध के चौथे दिन भी जारी रहने से गिफ्ट निफ्टी (Gift Nifty Crash) में गिरावट जारी रही। दरअसल, भारत की सबसे बड़ी चिंता तेल व गैस समेत एनर्जी सप्लाई को लेकर है, जिसमें परेशानी की आशंका बढ़ गई है, साथ ही महंगाई बढ़ने का खतरा भी पैदा हो गया।
गिफ्टी निफ्टी में गिरावट से लग रहा डर
शाम साढ़े 4 बजे गिफ्ट निफ्टी फ्यूचर्स 632 प्वाइंट (2.32%) की गिरावट के साथ 24,360 पर कारोबार कर रहा था। गिफ्ट निफ्टी में यह गिरावट घरेलू शेयर बाजार के लिए बुधवार 4 मार्च को नेगेटिव शुरुआत का संकेत माना जा रहा है।
बढ़ता तेल और महंगाई का खतरा
ईरान पर अमेरिका और इज़रायल के हमलों के बाद कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल आया, जिससे ऊर्जा आपूर्ति और मुद्रास्फीति के दबाव को लेकर चिंताएं बढ़ गईं। इससे शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिल रही है। उधर, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सोमवार को ईरान पर एक व्यापक, अनिश्चितकालीन सैन्य अभियान को उचित ठहराने का प्रयास किया और कहा कि यह अभियान उम्मीदों से कहीं आगे है।
एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक जोखिमों के बीच दक्षिण कोरियाई शेयरों में 2024 के बाद से सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई। कोस्पी इंडेक्स में 7.2 प्रतिशत की गिरावट आई, जो अगस्त 2024 के बाद से सबसे खराब गिरावट है। चिप निर्माता सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी और एसके हाइनिक्स इंक. के शेयरों में कम से कम 9.9 प्रतिशत की गिरावट आई।
ये भी पढ़ें- Britannia को मिला ₹6.37 Cr का GST नोटिस, बुधवार को शेयर पर रहेगी नजर; 1 साल में 30% दिया रिटर्न
जापान का निक्केई 225 सूचकांक 3 प्रतिशत से अधिक गिर गया, हांगकांग का हैंग सेंग सूचकांक 1 प्रतिशत से अधिक गिर गया, जबकि शंघाई का एसएसई कंपोजिट सूचकांक 1 प्रतिशत से अधिक फिसल गया। यूरोपीय बाजारों में भारी गिरावट देखी गई।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।